फैमिली के साथ आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने मनाया क्रिसमस, रेड ड्रेस में हॉट लग रहीं अभिनेत्री

दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस त्यौहार के दिन सिर्फ आम लोगों के बीच में नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारों के बीच भी खूब धूम देखने को मिली। कपूर खानदान ने भी एकजुट होकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। वैसे देखा जाए तो कोई भी त्यौहार हो कपूर फैमिली हमेशा से ही एक साथ मिलकर हर त्यौहार मानती है। इस दिन भी परिवार के सभी सदस्य जुटे और उन्होंने क्रिसमस सेलिब्रेट किया।

बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी अपने परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहीं हैं।

आपको बता दें कि 24 दिसंबर 2021 को ही आलिया भट्ट ने अपने मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ एक डिनर डेट की योजना बनाई थी और इस डिनर डेट को अभिनेत्री के लविंग बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर ने भी ज्वाइन किया। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान फिल्म “ब्रह्मास्त्र” के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी कपल की साथ दिखे।

बता दें कि काफी लंबे समय से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल के समय में कई इंटरव्यूज में दोनों ने अपने रिश्ते की बात को स्वीकार भी किया है।

कपूर खानदान की क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान आलिया भट्ट को देखकर यह बात कंफर्म हो जाती है कि वह कपूर परिवार में दुल्हनिया बनकर जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं।

जो तस्वीर सामने आई हैं, उसमें देखा जा सकता है कि फैमिली डिनर डेट पर आलिया भट्ट रेड कलर की स्ट्रैपलेस ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

उन्होंने अपने लुक को गोल्डन हुप्स और मिनिमल मेकअप के साथ स्टाइलिश व एलिगेंट रखा हुआ था। वहीं अगर हम रणबीर कपूर की बात करें तो अभिनेता व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक जींस और ब्लेजर में नजर आए, जिसमें वह हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे।

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलिया भट्ट साल 2017 से अभिनेता रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं और उन्होंने अपने रिश्ते को कंफर्म भी कर दिया है, जिसके बाद इन दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ देखा जाता है।

इतना ही नहीं बल्कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे की फैमिली गैदरिंग में भी नजर आते हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल भी क्रिसमस पर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और उनका परिवार एक साथ लॉन्च डेट करते हुए नजर आए थे। वहीं कपूर खानदान के साथ एक हैप्पी फैमिली टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया।

अगर हम इस दौरान अभिनेत्री के लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रीन कलर की ड्रेस और सिर पर सैंटा क्लॉज की टोपी पहनी हुई थी।

अगर इन दोनों के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो मौजूदा समय में अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी फिल्म “आरआरआर” को प्रमोट करने में काफी व्यस्त नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ फिल्म “ब्रह्मास्त्र” के प्रमोशन में भी जोरो-शोरों से लगी हुई हैं।