Site icon NamanBharat

जब रणबीर कपूर ने रोमांटिक अंदाज में आलिया भट्ट को उठाया गोद में, शरमा गई दुल्हनियां, देखें Video

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का फैंस को काफी लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था। लेकिन आखिरकार 14 अप्रैल 2022 को रणबीर-आलिया विवाह के बंधन में बंधकर एक दूजे को के हो गए। कपल की शादी पाली हिल स्थित रणबीर के घर वास्तु में संपन्न हुई। इस शादी समारोह में उनके परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद रहे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी के बाद अपने फैंस को पहली झलक दी और बाहर आकर मीडिया के लिए पोज दिया।

आलिया भट्ट इस दौरान वाइट गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं अगर हम रणबीर कपूर की बात करें तो वह भी क्रीम कलर की शेरवानी और पगड़ी में काफी हैंडसम दिखे। इसी बीच सोशल मीडिया पर इस जोड़े का एक रोमांटिक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर अपनी दुल्हनिया आलिया भट्ट को गोद में उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

कपल ने कैमरे के लिए दिया पोज

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी के कुछ पलों के बाद ही मीडिया और फैंस के सामने आए, जिसके बाद कपल ने कैमरे के लिए पोज दिया। इसके साथ ही आलिया भट्ट ने सभी का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। इसके बाद दोनों एक दूसरे को देखते हुए मुस्कुराते नजर आए। जब फैंस ने कपल को वहां पर देखा तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लग गए। फैंस इन दोनों को पति-पत्नी के रूप में देखकर बहुत खुश हैं।

रणबीर कपूर ने अपनी दुल्हन को गोद में उठाया

आपको बता दें कि शादी के बाद आलिया भट्ट ने अपनी शादी की तस्वीरों को अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की और फैंस को यह खुशखबरी थी। इन तस्वीरों में दोनों रोमांटिक पोज देते हुए दिख रहे हैं। वहीं फैंस को भी उनका यह अंदाज बहुत भा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस अपनी पसंदीदा जोड़ी को बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में देख सकते हैं कि आलिया और रणबीर जब कैमरे के लिए पोज दे ही रहे थे कि रणबीर अपनी दुल्हनिया को गोद में उठाते हुए नजर आ रहे हैं और उन्हें घर के अंदर लेकर चले गए। इसके बाद तो पूरा माहौल ही काफी रोमांटिक हो गया और सभी जोर-जोर से हूटिंग करने लगे। इस जोड़ी का रोमांटिक अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

5 सालों तक साथ रहने के बाद की शादी

आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे को 5 सालों तक डेट किया, जिसके बाद इन दोनों ने विवाह के बंधन में बंधने का निर्णय लिया। आखिरकार रणबीर और आलिया विवाह के बंधन में बंध कर एक दूजे के हो गए हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी कहा जाता है। दोनों लवबर्ड्स ने अपनी शादी को छुपाने का खूब प्रयास किया परंतु अपने फैंस की नजरों से यह बचने में सफल ना हो सके।

 

 

 

Exit mobile version