Site icon NamanBharat

आज सात फेरे लेंगे रणबीर और आलिया, मां नीतू कपूर ने खोले राज

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल को विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। इस समय के दौरान यह दोनों बॉलीवुड के मोस्ट चर्चित कपल बने हुए हैं। दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। वहीं फैंस को भी इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार रहा। लेकिन अब आखिरकार फैंस का यह इंतजार खत्म होने जा रहा है क्योंकि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्री-वेडिंग फंक्शन बुधवार से ही शुरू हो गए। हालांकि, कपूर फैमिली ने इस शादी को सीक्रेट बनाए रखने का पूरा प्रयास किया। खासतौर पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर शुरू से ही शादी के बारे में कुछ भी बात करने से बचती रहीं लेकिन आखिरकार उन्होंने रणबीर और आलिया की शादी पर पर मुहर लगा दी है।

आखिरकार रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की होने वाली सासू मां ने शादी की खबर पर मुहर लगा दी है। वैसे अभी तक रणबीर और आलिया की शादी की तारीख को लेकर अलग-अलग तारीखें बताई जा रही थीं। लेकिन अब रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने बताया कि शादी गुरुवार यानी 14 अप्रैल को है।

यह खबर सामने आई है कि दोनों की शादी दोपहर 2:00 बजे होगी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का पहला फंक्शन मेहंदी से शुरू हुआ, जो रणबीर कपूर के घर वास्तु में हुआ। पहले गणेश पूजा हुई और उनके उसके बाद मेहंदी का फंक्शन शुरू हुआ। इस फंक्शन के बाद गुरुवार को कुल देवता की पूजा होगी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी फंक्शन पर मां नीतू कपूर के हाथों पर भी मेहंदी सजी।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर मां नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी का कुछ ऐसा अंदाज देखने को मिला। ऐसा बताया जा रहा है कि रणबीर और आलिया की शादी के दौरान कपूर फैमिली बड़े ही ध्यान के साथ हर एक रिचुअल को निभा रहा है।

परिवार में सालों बाद किसी लड़के की शादी है। इस वजह से शादी के हर एक छोटे छोटे होने वाले रिवाज को मिलकर सेलिब्रेट किया जा रहा है। चेंबूर स्थित राज कपूर बंगलो यानी RK बंगलों में गुरुवार को कुल देवता वाली पूजा होगी। और गुरु ग्रंथ साहब का पाठ और पूजा-अर्चना भी होगी।

रणबीर की बारात के लिए सड़के सजी

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि परिवार ट्रडिशन के हिसाब से रणबीर की बारात लेकर कपूर परिवार कृष्णा राज बंगले से निकलेगी और वास्तु हाउस पहुंचेगी। शादी के इन दोनों लोकेशन के बीच की सड़कों और पेड़ों पर लाइटों से खूब सजाया गया है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि आलिया और रणबीर कपूर के घर को भी जगमग कर दिया गया है।

शादी में तगड़ी सिक्योरिटी का इंतजाम है और करीब 200 बाउंसर्स को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। ऐसी भी खबर सामने आ रही है कि सभी मेहमानों और स्टाफ के मोबाइल फोन पर पिंक कलर का टैग लगाया जा रहा है। ताकि शादी या अन्य रस्मो की कोई भी तस्वीर या वीडियो लीक ना हो सके।

आलिया के घर वाले रणबीर के घर से हुए रवाना

रणबीर और आलिया के घर से पापा महेश भट्ट, बहन पूजा भट्ट और भाई राहुल भट्ट मेहंदी सेरेमनी अटेंड करने के बाद रवाना हुए। ऐसा बताया जा रहा है कि रणबीर और आलिया की शादी में सिर्फ 28 मेहमानों को ही न्योता दिया गया है। रिपोर्ट ये भी है कि रणबीर के अंकल रणधीर कपूर और आलिया भट्ट के चाचा मुकेश भट्ट को अभी तक वेडिंग इनविटेशन नहीं भेजा गया है।

यहां तस्वीरों और वीडियो में देखें, मेहंदी सेरेमनी के लिए कौन-कौन पहुंचा

करीना कपूर और करिश्मा कपूर मेहंदी सेरिमनी के लिए इस अंदाज में पहुंचीं। करीना कपूर ने सिल्वर कलर का लहंगा पहना हुआ था।

करीना कपूर खान काफी स्टनिंग लग रही थीं।

वहीं करिश्मा कपूर की बात करें तो वह ऑरेंज कलर के अनारकली में दिखाई दीं।

कजन अरमान जैन भी पहुंचे थे।

आपको बता दें कि अरमान जैन को चोट लगी थी इसके बावजूद भी वह कजन आलिया की मेहंदी सेरिमनी में शामिल होने के लिए पहुंचे।

अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा और मां नीतू कपूर भी पहुंचीं।

नीतू कपूर पपराजी को देख कर हाथ हिलाते और नमस्ते करते नजर आईं।

रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन भी पहुंचीं।

रणबीर और आलिया की प्री-वेडिंग रस्मों में शामिल होने के लिए फिल्ममेकर करण जौहर भी पहुंचे.

आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट भी प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे। साथ में निखिल नंदा भी दिखे।

आपको बता दें कि आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट और बहन पूजा भट्ट भी वास्तु पहुंचीं।

दूल्हा-दुल्हन रणबीर और आलिया के लिए वेडिंग गिफ्ट भी पहुंचने शुरू हो चुके हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को टूरिस्ट बस और कारों से रणबीर के घर लाया जा रहा है।

 

 

 

 

Exit mobile version