मामा की शादी में सबसे नन्हे बाराती बने करीना के बेटे जेह ने लूट ली महफिल, सबका दिल जीत रही क्यूट तस्वीर

बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। यह शादी अभिनेता के घर वास्तु में संपन्न हुई। इस शादी समारोह में करीबी दोस्त और परिवार वाले ही मौजूद थे। इस शाही शादी की सबसे पहली तस्वीरें दुल्हनिया आलिया भट्ट ने फैंस के साथ साझा की। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर शादी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो का सिलसिला शुरू हो चुका है।

आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से हुई। बिना किसी ज्यादा धूमधाम के यह दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। इस शादी में दोनों के परिवारों के अलावा करण जौहर, अयान मुखर्जी, आकांक्षा रंजन और अंबानी परिवार शामिल हुए। वहीं रणबीर कपूर की कजिन करीना कपूर खान पति सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ शादी में शामिल हुईं।

करीना ने यह तस्वीर की शेयर

वैसे इस शादी में असली महफिल तो करीना कपूर खान के बेटे जेह अली खान ने लूट ली है। जी हां, कपूर खानदान की लाडली करीना कपूर खान के छोटे नवाबजादे जहांगीर अली खान पारंपरिक लिबास में बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। मामा रणबीर कपूर की शादी से जेह की तस्वीर सोशल मीडिया पर करीना कपूर ने साझा की हैं, जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि जेह खूब मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। वह खूब लेट-लेटकर खेलते हुए दिख रहे हैं। करीना कपूर जहां पिंक कलर साड़ी और ज्वेलरी में खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं जेह ने पिंक कलर का ही एम्ब्रोयडरी वाला कुर्ता और सफेद पजामा पहना हुआ है। जेह फूलों की सजावट के बीच लेटे हुए कैमरे की तरफ देख कर मुस्कुरा रहे और खूब मस्ती भरे अंदाज में दिख रहे हैं।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि करीना जेह को देख कर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए साथ में यह कैप्शन लिखा है कि ” फ्रेम्ड। माई बेटा। माई जेह।” सोशल मीडिया पर करीना और जेह की यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स के द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है और वह खूब कमेंट कर रहे हैं। बहुत से यूजर्स कमेंट में क्यूट लिख कर अपना प्यार दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

रणबीर की शादी में कपूर परिवार हुआ भावुक

आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की सारी रस्में रणबीर के घर वास्तु में हुई। 13 अप्रैल को मेहंदी और हल्दी सेरिमनी हुई। रात को संगीत हुआ। 14 अप्रैल को दोनों विवाह के बंधन में बंधकर एक दूजे के हो गए। रणबीर कपूर की शादी के मौके पर कपूर परिवार काफी भावुक हो गया।

क्योंकि 2020 में ऋषि कपूर और पिछले साल राजीव कपूर के निधन के बाद परिवार में यह पहली शादी हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि यही एक वजह है जिसके चलते शादी को सादगी से संपन्न करवाया गया।