सीढ़ियों के नीचें घुटनों में मुंह छुपा घंटो रोते थे रणबीर कपूर, पिता ऋषि कपूर को ठहराया ज़िम्मेदार, जाने पूरी वजह

अक्सर ही हम देखते हैं के घरों में पति पत्नी के बीच मामूली झगड़े होते रहते हैं| हमारे मन में ये धरना रहती है के मिडिल क्लास और छोटे घरों में ही ऐसी समस्याएं रहती हैं| लेकिन हम आपको बता दें के ऐसे हालातों के शिकार सिर्फ ऐसे ही घर नहीं होते हैं| बल्कि कई सितारों और नामी चेहरों के घर पर भी ऐसी बातें काफी आम हैं| हमारे बॉलीवुड में भी कई ऐसे चेहरे हैं जिनके घर पर भी ऐसे ही हालत हैं|

ऐसे ही हालातों के शिकार है रणवीर कपूर जिनके माँ पापा यानि ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बीच अक्सर झगडे होते थे| ऐसे में रणवीर का बचपन सबसे अधिक पिसा है|

झगड़ों का मुख्य कारण थी शराब की लत

शुरुआत की लव स्टोरी की बात कहें तो ऋषि कपूर और नीतू सिंह में बहुत प्यार था| पर शादी के कुछ वक्त बाद ऋषि कपूर में शराब की लत आ गयी| हालत इससे इतने बिगड़े के वो और नीतू अलग रहने लगे थे| पैसों की जरूरत को पूरा करने उन्होंने एक सलून भी खोला था| हालाँकि बाद में उनकी फिर से बनने लगी और जब से ऋषि कपूर कैंसर का शिकार हुए| तब से तो नीतू एक बच्चे की तरह उनका ध्यान रखती थीं|

इस हद तक परेशान हुए थे झगड़ों से रणबीर

रणबीर की ज़िन्दगी पर माता पिता के इन झगड़ों ने बहुत गहरा असर डाला था। उनकी उम्र उस वक्त काफी कम थी| एन इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने बताया के झगडे को देखकर वो सीढ़ियों के नीचे जाकर चुपचाप बैठ जाया करते थे| इसके बाद घुटनों के बीच मुंह छिपा क्र रोते रोते प्रार्थना करता था के जल्द ही ये सब सही हो जाये| उन्होंने साथ में बताया के कभी कभी 5-6 घंटों तक दोनों लोग लड़ते ही रहते थे|

पापा के करीब नहीं थे रणवीर

काफी आवेश भरे स्वाभाव के कारण रणवीर ऋषि कपूर से थोडा डरते थे| और जब शराब पीने के बाद ये और भी बढ़ जाया करता था| जिसकी वजह से पापा से कहीं ज्यादा रणवीर अपनी माँ नीतू से जुड़े हुए थे| उनकी माँ नीतू ने तो एक इंटरव्यू में यहाँ तक कहा के अगर रणवीर के साथ ऋषि को घंटो कमरे में बिठा दें| तब भी शायद ही दोनों बात करें| पर उन्होंने बताया के कैंसर होने के बाद उन्होंने पिता के साथ बहुत वक्त बिताया|पिता ऋषि की मृत्यु पर भी रणवीर काफी भावुक हुए थे|

इंटरव्यू में नीतू ने बताई ये बातें

माँ नीतू ने साथ में बताया के रणवीर ने रिश्तों के बुरे पक्ष को अधिक देखा है लिहाज़ा अच्छे पक्ष की तरफ उनका ध्यान बचपन से ही रुख नहीं हो पाया| उन्होंने घर के रिश्तों में अक्सर प्यार से ज्यादा लडाइयां देखी हैं| माँ पापा को अक्सर लड़ता देखकर उनका रिश्तों को लेकर नजरिया काफी हद तक बदल गया था| और साथ ही उन्होंने इस बात का सम्बन्ध रणवीर के जीवन से सीधा जोड़कर उदाहरण भी दिया|

माँ नीतू ने उदाहरण के तौर पर बताया के शायद रिश्तों की ऐसी छवि ही रणवीर की लव लाइफ के लिए ज़िम्मेदार है| जिसमे प्यार से अधिक ब्रेकअप्स हैं|