अपने गाने से मशहूर हुई रानू मंडल आज लौट गयी है अपने गुज़रे वक्त में वापस, पुराने घर में बिता रही हैं जिंदगी

बीते एक वक्त में रानू मंडल का नाम लगभग हर जुबान पर छाया हुआ था| उस वक्त उन्हें एक हिडन टेलेंट की तरह देखा जा रहा था| रानू उस वक्त अपने सिंगिंग के चलते काफी अधिक नाम कम चुकी थीं| सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और यूट्यूब पर इनका नाम ट्रेंड करने लगा था| उस वक्त इनका एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमे वो बॉलीवुड की मशहूर सिंगर लता मंगेशकर के एक गाने को बेहद ख़ूबसूरती से गाती नजर आ रही थी| उस वक्त रानू मंडल को कोई जनता तक नही था और न ही वो इतनी फेमस थी|

रानू के उस वक्त की बात करें तो वो उस समय पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर गाने गाती थी और इसके बदले लोग उन्हें कुछ पी दे जाते थे जिसे वो अपना गुज़ारा करती थी| लेकिन जब एक शख्स नें उनका एक विडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया| उसके बाद रानू रातोंरात स्टार बन गयी| बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया भी इनके इस टैलेंट का भारी सपोर्ट करते नजर आये थे| देखते ही देखते रानू मंडल अभूत ही ट्रेंडिंग नाम बन गयी थी लेकिन अधिक वक्त तक इन्हें यह सब नसीब नही हुआ|

इनका नाम धीरे धीरे कुप्रसिद्धि पाने लगा और इसका कारण भी कुछ वीडियोज ही रहे| लेकिन ये वीडियोस तब के थे जब इनका नाम काफी उंचाइयां पा चूका था| रानू को इन वीडियोज में लोगों संग गलत बर्ताव करते पाया गया जिसने सभी के मन में इनकी कुछ और ही छवि बना दी और धीरे धीरे ये गुमनाम हो गयीं| इसके बाद जब से कोरोना वायरस का ये दौर आया और देश में लॉकडाउन लगा| तब से ही इसी साल के फरवरी महीने में रानू अपने पुराने घर लौट गयी और अपना शहर का घर छोड़ दिया|

आस पास के लोगों का आज कहना है के अब रानू के पास करने को कोई बड़ा काम नही है| और तो और अब उन्हें लोगों की नजरों से भी बचते हुए जिंदगी जीनी पड़ रही है| हालाँकि रानू के बर्ताव में इस लोच्क्दोवं के दौरान काफी बदलाव देखने को मिला था| उन्हें जरुरतमंदों को राशन बांटते देखा गया था| लेकिन अधिक वक्त तक वो इस काम को नही कर पायी| और अब वो लगभग अपने पुराने जीने के तरीके पर लौट गयी हैं|

बीते वक्त की बात करें तो रानू मंडल का नाम एक नीजी लोकल टीवी चैनल के लिए भी चयनित किया जिसमे के अमिताभ बच्चन भी शामिल होने वाले थे| लेकिन रानू के अंदर फैन्स के लिए बर्ताव में आये बदलावों के चलते उनका नाम इस सब से हटा दिया गया| इनका यह कार्यक्रम बीते साल 31 दिसंबर को रखा जाना था|रानू की कहानी से एक बात तो साफ़ है के अगर आपको कामयाबी नसीब होती है तो आपको उपरवाले का शुक्रिया अदा करते हुए सभी की इज्ज़त करनी चाहिए|

जहाँ तक बात रही आपके नाम की तो जो विडियो आपका नाम बनाने में स्क्ध्म है हो सकता है व्ही आपका नाम गिराने का भी ज़िम्मेदार बन जाये| इसलिए विनम्रता ही इंसान का पहला स्वभाव होना चाहिए|