रानू मंडल ने अपनी आवाज में गाया “जाने मेरी जाने मन” गाना, इंटरनेट पर धमाल मचा रहा Video

सोशल मीडिया किसी को भी रातों-रात स्टार बना सकता है और यह कभी भी किसी स्टार को सड़क पर भी ला सकता है। सोशल मीडिया ने कई लोगों को रातोंरात स्टार बनाया है। आप सभी लोगों को रानू मंडल (Ranu Mandal) तो याद ही होंगी। जी हां, उन्हीं रानू मंडल की बात कर रहे हैं जो कभी रेलवे स्टेशन पर भीख मांग कर अपना गुजारा करती थीं। लेकिन सोशल मीडिया के दम पर रानू मंडल रातों-रात स्टार बन गई थीं।

जब रानू मंडल का कुछ सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसके बाद उनकी किस्मत ही बदल गई। वीडियो देखकर सभी लोग उनकी आवाज के मुरीद हो गए और लगातार उनके प्रशंसकों की संख्या में इजाफा होता चला गया। इसी बीच रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनीं रानू मंडल का अब वायरल सॉन्ग “बचपन का प्यार” गाती हुई नजर आईं। यह वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

रानू मंडल ने अपनी आवाज से जीता दिल

आपको बता दें कि रानू मंडल (Ranu Mandal) इससे पहले वायरल गाने “माणिक मगे हिते” को गाते हुए भी चर्चा में आई थीं। रानू मंडल अब “बचपन का प्यार” गाना गा रही हैं। भले ही यह वीडियो क्लिप महज 15 सेकंड का है परंतु यह इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। यूट्यूब पर YouTuber Rondhon Porichoy के चैनल पर यह वीडियो शेयर किया गया है।

आपको बता दें कि बचपन का प्यार गाना ट्रेंडिंग गाना है। इस गाने को छत्तीसगढ़ से बच्चे सहदेव ने गाया था। इसके बाद रैपर बादशाह द्वारा सहदेव के बचपन के प्यार गाने का रीमिक्स अवतार लांच किया गया था, जो काफी पसंद किया गया। आप वीडियो में देख सकते हैं कि रानू मंडल यह गाना लाल रंग की टी-शर्ट और स्कर्ट पहने हुए बहुत ही जोश के साथ गाते हुए नजर आ रही हैं। रानू मंडल की आवाज में यह गाना फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

रातोंरात मशहूर हो गई थीं रानू मंडल

आपको बता दें कि रानू मंडल (Ranu Mandal) साल 2019 में लाइमलाइट में आई थीं। दरअसल, पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर जी का मशहूर गाना “एक प्यार का नगमा है” गाते हुए रानू मंडल का वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। रानू मंडल भीख मांग कर, गाना गाकर गुजर-बसर करती थीं। लेकिन जब उनका गाना वायरल हुआ तो वह काफी प्रसिद्ध हो गईं।

रानू मंडल का गाना गाते हुए उनका वीडियो एक युवा इंजीनियर अतिंद्र चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसके बाद उन्होंने सिंगर हिमेश रेशमिया की फिल्म “हैप्पी हार्डी एंड हीर” के लिए गाना गाया था। यह गाना भी खूब हिट हुआ था। लेकिन रानू मंडल की यह प्रसिद्धि अधिक दिनों तक ना टिक सकी और वह वापस अपनी दुनिया में पहुंच गईं।

लेकिन अक्सर रानू मंडल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वैसे देखा जाए तो पहले से रानू मंडल की अब जिंदगी काफी बेहतर है और वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।