कुछ इस अंदाज़ में माता की चौकी में भजन गाते दिखे रणवीर कपूर, माँ नीतू नें शेयर किया विडियो

बॉलीवुड में चॉकलेटी बॉय के नाम से मशहूर एक्टर रणवीर कपूर के बारे में तो आप जानते ही होंगे| रणवीर अपनी फिल्मों से अधिक अपने रिलेशनशिप स्टेटस के लिए चर्चाओं में रहने वाले अभिनेता हैं| आज इनके फिल्मों से लेकर असल जिंदगी तक लाखों फैन्स हैं और शायद यही कारण है के आज रणवीर की गिनती भी बॉलीवुड के सक्सेसफुल एक्टर्स में की जाती है| वहीँ जहाँ एक तरफ रणवीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं दूसरी तरफ उनकी मां नीतू भी कुछ पीछे नही हैं| सोशल मीडिया पर नीतू भी काफी एक्टिव रहती हैं और कभी अपनी तो कभी अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और इन्ही सब के चलते कई बार ये खबरों में भी आ जाती हैं|

बता दें के आज की हमारी यह पोस्ट भी रणवीर की माँ नीतू द्वारा की गयी एक पोस्ट पर ही आधारित है| बता दें के इन दिनों रणवीर की माँ का पोस्ट किया एक विडियो बेहद ही तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स के साथ साथ कई सारे फैन पेजेस पर भी इसके लाखों व्यूज़ आ चुके हैं| और अब भी लोगों का प्यार इस विडियो पर कम नही हुआ है|

विडियो की बात करें तो यह विडियो रणवीर के बचपन का है जिसमे के रणवीर माता की चौकी के सामने भजन गाते नजर आ रहे हैं| इन्होने हाथ में एक गिटार लिया हुआ है| रणवीर को इन नये रूप में देखकर चाहने वालों के काफी सारे कमेंट्स आ रहे हैं| कुछ लोग रणवीर के इस नये अंदाज़ को फिल्म ‘ऐ दिल है मुस्किल’ का डुप्लीकेट तक ख रहे हैं क्योंकि इस फिल्म में भी इन्हें ऐसे ही एक गिटार लिए देखा गया था|

रणवीर की माँ नीतू नें इस विडियो के साथ ‘जय माता दी’ लिखकर पोस्ट किया है और क्योंकि यह नवराति का महिना भी चल रहा है इसलिए इसे लोग काफी ज्यादा शेयर भी कर रहे हैं| फैन्स और लोगों के साथ साथ इस विडियो पर कई बड़े सेलेब्रिटीज के रिएक्शन्स भी आ रहे हैं| वहीं अगर इस क्लिप कीई सच्चाई बताये तो यह विडियो क्लिप फिल्म रॉकस्टार से है जो के इनके करियर की कुछ बड़ी फिल्मों में भी शामिल रही है|

आज की कहें तो इंडस्ट्री और सोशल मीडिया दोनों ही जगहों पर काफी एक्टिव है और अभी आने वाले वक्त में इन्हें फिल्म ब्रम्हास्त्र में देखा जा सकता है| इस फिल्म में रणवीर के साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और इनकी बेहद क्लोज फ्रेंड आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं| अभी बीते दिनों कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए कुछ वक्त तक शूटिंग को पूरी तरह से रोक दिया गया था जिसे अब फिर से शुरू किया जा रहा है|

 

View this post on Instagram

 

Jai mata di ??

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

वहीँ अगर बात करें रणवीर की मा नीतू की तो वो भी इंडस्ट्री में अपने दशक की कामयाब अभिनेत्री रही थी| साल 1966 में महज़ 8 साल की उम्र की नीतू नें फिल्म सूरज से बॉलीवुड में एक सफल डेब्यू किया और फिर एक के बाद एक हिट्स और सुपरहिट्स इन्होने अपने नाम की हैं|

अपने दशक में अभिनेत्री नीतू के नाम पवित्र पापी, दो कलियां और रिक्शावाला जैसी कई बड़ी फ़िल्में दर्ज हैं|