फिल्म राम-लीला से नहीं शुरू हुई थी रणवीर और दीपिका की लव स्टोरी, जानिए दोनों की पहली डेट से जुड़ा ये किस्सा

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों ही बॉलीवुड के पॉवरफुल कपल माने जाते हैं जिनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री और ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री फैंस का दिल जीतने में हमेशा कामयाब रही है। वहीं मीडिया में दोनों की लव स्टोरी से लेकर उनकी शादी तक के चर्चे आज भी खूब किए जाते हैं। बताया जाता है कि दोनों की लव स्टोरी फिल्म राम-लीला के बाद से शुरू हुई थी। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि रणवीर और दीपिका के बीच प्यार की शुरुआत फिल्म की शूटिंग से पहले ही हो चुकी थी।

इस जगह हुई थी दोनों की पहले डेट-

दरअसल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी फिल्म के साइन होने से पहले ही शुरू हो चुकी थी। बताया जाता है कि जब इस फिल्म में कास्टिंग को लेकर बात चल रही थी तभी से दोनों ही एक दूसरे के नजदीक आ चुके थे। वहीं फिल्म में दोनों को कास्ट करने का फैसला भी फाइनल कर लिया गया था। लेकिन उस वक्त फिल्म की शूटिंग नहीं शुरू की गई थी। जिसके बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के घर पर मिले थे। तब मीडिया में दोनों से जुड़ा एक किस्सा सामने आया था

मीडिया खबरों के मुताबिक रणवीर और दीपिका ने संजय लीला भंसाली के घर लंच किया। उस दौरान खाते समय दीपिका के दांत में कुछ फंस गया था, जब रणवीर ने दीपिका को कहा कि तुम्हारे दांत में कुछ फंसा है तो दीपिका ने बड़े प्यार से कहा था कि निकाल दो। बस फिर यहीं से दोनों के बीच प्यार का इजहार हो गया और दोनों के दिल मिल गए। आज भी दोनों अपनी इस मुलाकात को अपनी पहली डेट मानते है।

दोनों ने साथ में की कई फिल्में-

बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म राम-लीला में रणवीर और दीपिका की शानदार केमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के रिलीज के बाद से ही दोनों के अफेयर्स की खबरें आने लगी। जिसके बाद दोनों की जोड़ी को निर्देशक एक साथ देखना चाहते थे। फिर क्या राम-लील के बाद दोनों बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में साथ नज़र आए और सिल्वर स्क्रीन पर छा गए। देखते ही देखते दोनों की प्रेम कहानी साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गई।

अगर दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द दोनों कबीर खान की डायरेक्ट की हुई फिल्म स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म ’83’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा दीपिका ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटन में स्क्रिन शेयर करती हुई दिखाई देंगी। वहीं दीपिका शकुन बत्रा की अपकमिंग फिल्म के लिए शूटिंग करने वाली हैं, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आएंगे। वहीं खबरों की माने तो दीपिका शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘पठान’ में भी नजर आएंगी।