Site icon NamanBharat

विक्की कौशल को देख रणवीर सिंह बोले- “ऐसी लड़की से शादी कर ली जो औकात से बाहर है”, Video वायरल

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल इंडस्ट्री के सबसे बेस्ट कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों की शादी जब से हुई है, तब से लेकर अब तक यह दोनों किसी न किसी कारण सुर्खियों में आ ही जाते हैं। फैंस को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी भी खूब पसंद आती है। फैंस भी दोनों को एक साथ देख कर काफी खुश हो जाते हैं। इन दिनों यह दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ खूब एंजॉय कर रहे हैं।

यह न्यूली मैरिड कपल अक्सर छुट्टियां मनाते और अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए नजर आते हैं। दोनों ने जब अपनी शादी की घोषणा की थी, तब हर किसी को हैरान कर दिया था। हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक साथ पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर सिंह ने अपनी और विक्की कौशल की शादी पर ऐसी बात कह दी थी, हर कोई हैरत में पड़ गया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

रणवीर सिंह ने होस्ट किया शो

आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में होस्टिंग का जिम्मा संभाला और इसे बखूबी निभाया। फिल्मफेयर अवार्ड को होस्ट कर रहे रणवीर सिंह इस दौरान विक्की कौशल के साथ जमकर हंसी मजाक करते दिखे। रणवीर सिंह ने विक्की कौशल से उनकी शादी को लेकर खूब सवाल किए। इस दौरान अभिनेता रणवीर सिंह ने सभी स्टार्स के साथ जमकर मस्ती मजाक की।

वहीं रणवीर सिंह ने मजाक मजाक में विक्की कौशल से शादी के बारे में कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनने के बाद किसी की भी हंसी नहीं रुक रही है। अवॉर्ड नाइट में होस्टिंग करते रणवीर सिंह के कई दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहे हैं।

रणवीर सिंह ने विक्की कौशल से कही ये बात

इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि पहले तो रणवीर सिंह कहते हैं विक्की और उनके लुक्स काफी मिलते हैं। दोनों टॉल डार्क एंड हैंडसम हैं। इसके बाद एक्टर यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि दोनों फेयरी टेल यानी कि सपनों की दुनिया में रह रहे हैं। रणवीर सिंह ने कहा कि “विक्की और मैं दोनों ही मम्मी के लाडले हैं। हम दोनों करण जौहर की फिल्म तख्त में साथ में काम करने वाले थे क्योंकि हम दोनों के लुक्स एक जैसे हैं। हम दोनों टॉल, डार्क और हैंडसम हैं।”

औकात से बाहर लड़कियों से की शादी

रणवीर सिंह इसके बाद आगे कहते हैं कि “मैंने और विक्की दोनों ने ही ऐसी लड़कियों से शादी की जो हमारी औकात से बाहर हैं। मैं समझ सकता हूं मुझे भी लोग रोज ऐसा ही बोलते हैं।” रणवीर सिंह की यह बात सुनने के बाद वहां पर बैठा हर शख्स हंसने लगता है। यहां तक कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फिल्मफेयर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर खूब मजेदार कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version