रणवीर सिंह ने मजाक मजाक में विक्की कौशल को कही ऐसी बात, हर कोई रह गया सन्न

बॉलीवुड के लवी डवी कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों फैंस की पहली पसंद बने हुए हैं। फैंस अपने इस फेवरेट कपल से जुड़ी हर जानकारी पर नजर बनाए रखते हैं। ऐसे में भला दर्शकों से हम इस जानकारी को कैसे छुपा सकते हैं। भले ही बॉलीवुड के इस कपल ने अचानक शादी कर फैंस को चौंका दिया हो लेकिन फैंस का इन पर से प्यार कम नहीं हुआ, बल्कि वह प्यार और बढ़ गया।

जहं एक तरफ फैंस का प्यार इस कपल के लिए बढ़ गया है। वहीं रणवीर सिंह ने इस कपल के प्रति अपनी फीलींग्स कुछ इस तरह जताई की वह अब वायरल हो चुकी हैं। दरसअल रणवीर सिंह ने एक अवार्ड फंक्शन के दौरान कैटरीना कैफ को लेकर कुछ ऐसा कह दिया हैै। जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या रणवीर सिंह ने कहा जो कि सोशल मीडिया पर आग की तरह फेल गया है।

कैटरीना के सामने ही कह दी इतनी बड़ी बात

आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने भरी महफील में कैटरीना कैफ के सामने ही उनकी और विक्की कौशल की जोड़ी के बारे में कुछ ऐसी बात कह दी कि दोनों सन्न रह कर एक दूसरे का मुंह देखने लग गए। दरअसल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट को इस बार रणवीर सिंह होस्ट कर रहे थे। अवार्ड शो को होस्ट करते हुए रणवीर सिंह ने विक्की कौशल के साथ मजाक करना शुरु कर दिया। और ये मजाक धीरे धीरे इतना आगे बढ़ गया कि हर कोई एक दूसरे का मुंह देखने लग गया।

रणवीर सिंह ने अवार्ड नाइट्स को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए विक्की से उनकी शादी को लेकर सवाल करने शुरु कर दिए। लेकिन इसी बीच उनके मुंह से कुछ ऐसा निकला जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी की हंसी छूट गई। शादी के बारे में बात करते हुए रणवीर ने विक्की से कहा कि विक्की हमारे लुक्स काफी मिलते हैं। दोनों टॉल डार्क एंड हैंडसम है। दोनों फेयरी टेल यानी कि सपनों की दुनिया में रह रहे हैं।।

 

शादी को लेकर शुरू किया मजाक

इसके बाद रणवीर कहते हैं, हम दोनों ही मम्मी के लाडले हैं। हम दोनों ही करण जौहर की फिल्म तख्त में एक साथ काम करने वाले थे क्योंकि क्योंकि हम दोनों के लुक्स एक जैसे हैं, हम दोनों टॉल, डार्क और हैंडसम हैं।

इसके बाद रणवीर सिंह ने विक्की के साथ दर्शकों से कहा कि मैंने और विक्की दोनों ने दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियों से शादी की। और जो हमारी औकात से बाहर हैं। मैं समझ सकता हूं मुझे भी लोग रोज ऐसा ही बोलते हैं। इस फिर क्या था शो में मौजूद हर कोई रणवीर की इस बात को सुनने के बाद हंसने लगा। यहां तक की कैटरीना भी रणवीर सिंह की बात को सुनने के बाद खुदको रोक नहीं पाई और हंसने लगी।