अनुष्का शर्मा को अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान की पत्नी बता रहा है गूगल, जाने पीछे की बड़ी वजह

बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली  सलेब्रिटीज़ और लोगों के बीच एक आइडियल और एक दुसरे को चाहने वाले कपल की तरह नजर आते हैं| इनकी लव स्टोरी को भी काफी अधिक सुर्ख़ियों में देखा जाता है| जैसा के हम सभी को पता है के लम्बे वक्त से एक दुसरे को चाहने और डेटिंग करने के बाद इन्होने शादी रचाई थी| ऐसे में इनकी यह शादी कई यंगस्टर्स के लिए एक लव मैरेज का उदाहरन भी बनकर उभरी थी|

पर अब नजाने क्यों विराट की पत्नी को लेकर गूगल सर्च कुछ अलग ही बातें बया कर रहा है जो के लोगों को काफी हैरान कर रहा है और सभी के बीच एक न्य बातचीत का विषय भी बना हुआ है| जी हाँ जहाँ एक माँ बनने जा रही अनुष्का इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी और आईपीएल को एन्जॉय कर रही है| दूसरी तरफ इनके बारे में ऐसे सर्च रिजल्ट्स इन्हें कुछ परेशान भी कर रहे हैं|

अगर बात करें इस गूगल सर्च की तो रशीद खान की पत्नी लिखकर गूगल सर्च करने पर अनुष्का शर्मा का नाम वो भी तस्वीर के साथ सामने आ रहा है| मालूम हो के राशिद खान कोई और नही बल्कि बेहद फेमस अफगानी क्रिकेटर हैं| अनुष्का और विराट की शादी का तो आज देश और विदेश में भी लगभग सभी पता है पर गूगल सर्च करने पर रशीद खान का नाम क्यों दिख रहा है ये हम आपको बताने जा रहे हैं|

सन्न 1998 में जन्मे राशिद खान की कहें तो वो अफगानिस्तान की टीम से खेलने वाले प्लेयर है जो इन दिनों आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते नजर आ रहे हैं| और गूगल पर जो अनुष्का का नाम राशिद खान की पत्नी के स्थान पर नजर आ रहा है उसकी बात करें तो यह पूरा मामला साल 2018 से शुरू हुआ था| अब आप सोच रहे होंगे के ऐसा क्या हुआ था अनुष्का और राशिद खान के बीच के गूगल ऐसे गलत रिजल्ट्स दिखा रहा है|

दरअसल यह बात है एक चैट शो के दौरान हुई बातचीत की जिसमे राशिद खान से बॉलीवुड की उनकी फेवरेट अभिनेत्री का नाम पुछा गया था| इसका जवाब में राशिद नें अनुष्का शर्मा और प्रीती जिंटा का नाम लिया था| और अपने इस बयान को लेकर राशिद काफी वक्त तक सुर्ख़ियों में नजर आये थे| और इसी बीच काफी साड़ी जगह जब गूगल को एक ही चीज़े मिलने लगी तो उन्हें खुद गोगले नें ही असेम्बल करके एक रिजल्ट की तरह दिखाना शुरू कर दिया|

गौर करने वाली एक बात यह भी है के जुलाई 2020 में दिए एक इंटरव्यू के दौरान खुद राशिद नें बताया था के वो शादीशुदा नही है| वहीँ अनुष्का की और विराट की शादी की बात करें तो ये दोनों साल 2017 की 11 दिसम्बर की तारिख को शादी के बंधन में बंधे थे| और अभी बीते कुछ दिनों पहले इन्होने अपने जिन्दगी में आने वाले नन्हे मेहमान की भी घोषणा की थी|

बताते चले के बीते दिनों यह राशिद से जुड़ा यह सर्च काफी अधिक वायरल इसलिए हुआ क्योंकि अनुष्का ग्राउंड पर कोहली को चीयर करते देखी गयी थी|