Rashifal 01 November: कन्या, कुंभ राशि वालों के लिए माह का पहला दिन रहेगा खास, जाने बाकी भी अपना हाल

Rashifal 01 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

01 नवंबर 2020 राशिफल | 01 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशी भरा रहने वाला है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। आप परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। शादीशुदा जीवन अच्छा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन सुखद रहने वाला है। आप अपने प्रेम संबंधों के प्रति काफी गंभीर रहेंगे। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आप अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दीजिए। आप बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप अपने भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। बच्चों की तरफ से चिंता कम हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। मुश्किल परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज उतार-चढ़ाव भरे समय से गुजरना पड़ेगा। वाहन प्रयोग में आप सावधानी बरतें। घर-परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। यदि आप कही निवेश संबंधित योजना बना रहे हैं तो घर-परिवार के बड़े लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। अचानक किसी करीबी मित्र से उपहार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज मन दान-पुण्य कामों में अधिक रहेगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की योजना बनाएंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आज दिन मेहनत करेंगे, जिसका आपको भविष्य में अच्छा नतीजा मिलने वाला है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौते हासिल हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करने वाले हैं। समाज में कुछ नए लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों का आज का दिन बेहद अच्छा साबित होगा। आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। आप धन का संचय करने में सफल रहेंगे। माता-पिता के साथ आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग प्रभावित होंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उत्तम रहने वाला है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के दिमाग में तरह-तरह के ख्याल उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। धन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। घरेलू कामकाज में आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। काम अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अचानक आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, इसलिए आप इनकी सेहत पर ध्यान दीजिए। आपको अपनी पुरानी योजनाओं को बेहतर बनाने की कोशिश करनी होगी। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। अचानक किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने पारिवारिक माहौल पर थोड़ा ध्यान दीजिए। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन हताश रहेगा। आप आज किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को कार्यालय में साथ काम करने वाले व्यक्तियों से बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशहाल व्यतीत होगा। आपके अंदर एक नई ऊर्जा महसूस हो सकती है। आप अपने सभी जरूरी काम समय पर पूरे करेंगे। जीवनसाथी और बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करने वाले हैं। आपका आत्मविश्वास प्रबल रहेगा, जिसकी बदौलत आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। मन की सभी परेशानियां दूर होंगी। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपके स्वभाव से लोग काफी खुश रहेंगे। आप जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज आत्मविश्वास प्रबल रहेगा। कामकाज को लेकर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अचानक धन प्राप्ति की उम्मीद बन रही है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। परिवार में उत्पन्न हो रही परेशानियां दूर होंगी। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने करियर में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। निजी जीवन का पूरा आनंद लेने वाले हैं। आपका कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है। आप अपने मजबूत हौसलों से नामुमकिन कार्यों को भी मुमकिन बना सकते हैं।