Rashifal 02 November: आज इन 4 राशियों का खुलेगा नसीब, मिलेगा धन, तरक्की के खुलेंगे रास्ते

Rashifal 02 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

02 नवंबर 2020 राशिफल | 02 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा निराशाजनक रहेगा। घर-परिवार में किसी बात को लेकर कलह उत्पन्न हो सकता है। पारिवारिक मामलों में किसी भी प्रकार का फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य कीजिए। कार्यालय में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां बनी रहेंगी। बड़े अधिकारियों का दबाव अधिक रहेगा। कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को कठिन विषयों पर फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों की आज फिजूलखर्ची अधिक रहेगी। आपको आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन रही है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपके मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण आप बेचैनी महसूस करेंगे। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। व्यापार में लाभदायक समझौता मिलने की संभावना है। आप अपने करियर में आगे बढ़ने की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग काफी खुश रहेंगे। किसी से भी बातचीत करने के दौरान आप अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। आपके कामकाज की तारीफ होगी। सरकारी विभाग से जुड़े हुए लोगों को आज थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। माता की सेहत में सुधार आ सकता है। पैसों के लेनदेन में सावधान रहना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज रुका हुआ काम पूरा होगा। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आप बेहद खुश रहेंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी मत होने दीजिए। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसी के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। आज आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें। बच्चों की तरफ से परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आप वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। अधिक से अधिक समय परिवार के लोगों के साथ व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलेगी। कारोबार में विस्तार होगा। भागीदारों की मदद से आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज मन ईश्वर की आराधना में अधिक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को निरंतर पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य में कमजोरी आएगी। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का भी आप ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। अगर आप कामकाज के प्रति धैर्य बनाकर रखते हैं तो इससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी कोई महत्वपूर्ण प्लानिंग सफल हो सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आज आप तन-मन से स्वस्थ महसूस करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों की कार्यप्रणाली में आज सुधार आएगा। आप अपनी रुकी हुई योजनाओं को पूर्ण करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके द्वारा दी गई सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। आपका मन शांत रहेगा। ऑफिस में आपका रुतबा बढ़ेगा। कारोबारियों को व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जा सकते हैं। माता की सेहत में सुधार आएगा। पुराने मित्रों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपकी जवाबदारी बढ़ सकती है। आपको अपने कामकाज पर फोकस करने की आवश्यकता है। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की योजना बनाएंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज मन किसी बात को लेकर उदास रहेगा। आज आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी मत होने दीजिए। आपको सकारात्मक बने रहने की आवश्यकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने अध्यापक से सकारात्मक प्रोत्साहन मिलेगा। वाहन प्रयोग में आप सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मुसीबतों भरा रहेगा। आपके जीवन में बहुत सी गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए आपको आज समझदारी से काम लेना होगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। महत्वपूर्ण कामों में आपको निराशा हाथ लग सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर निगरानी रखेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। कारोबार में रुकावट उत्पन्न होने की संभावना है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।