Rashifal 02 October: मेष, कन्या और कुम्भ सहित इन 2 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा, पढ़ें राशिफल

Rashifal 02 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

02 अक्टूबर 2020 राशिफल | 02 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज दिन सकारात्मक रहने वाला है। आप अपने आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से करियर की नई बुलंदियों को हासिल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामकाज से बेहद खुश रहने वाले हैं। मानसिक तनाव दूर होगा। शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपको जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। घर में चल रहे मतभेद दूर होंगे। आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर थोड़ा लगाम रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। इस राशि के जातकों को मेहनत के अनुसार मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखते हुए बुद्धिमानी से काम करने की आवश्यकता है। आप कुछ नकारात्मक स्थितियों की तरफ खिंचे चले जाएंगे, इसलिए संभल कर रहें। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का समय बेहतर रहेगा। कामकाजी महिलाओं को आज तरक्की हासिल होने की प्रबल संभावना बन रही है। स्वास्थ्य के प्रति आज सतर्क रहना होगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आपको चिंतित होना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिल सकता है। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। आईटी सेक्टर में कार्य कर रहे लोगों को उन्नति के मौके बन रहे हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मुनाफा मिलने की पूरी संभावना है। खान-पान के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी परीक्षा के लिए थोड़ी चिंता हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का मन सामाजिक कार्यक्रम में अधिक लगेगा। आप अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें। आपके आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है। कामकाज का दबाव अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस होगी। आप बुरी संगति से दूर रहें। अचानक दूर संचार माध्यम से बुरी खबर मिल सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना बनी हुई है। आप कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने काम की जिम्मेदारी ठीक प्रकार से पूरा करने वाले हैं। मानसिक तनाव कम रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक आज अपने जीवन का भरपूर आनंद लेने वाले हैं। दिन की शुरुआत बहुत ही बेहतर तरीके से होगी। आप अपने सभी काम अच्छे तरीके से पूरा करेंगे, जिसकी वजह से आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। पुराने दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। कर्म क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अफसरों का पूरा सहयोग मिलने वाला है। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। घर की जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार में विस्तार संबंधित योजनाएं बना सकते हैं। आज आपको कोई भी जोखिम हाथ में लेने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। पुराने मित्रों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को काम और शैली अपडेट रखनी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज समय कमजोर रहेगा। कब्ज जैसी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज पूरी तरह से सावधानी के साथ अपने कामकाज निपटाने पर फोकस करना होगा अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का कोई नया सौदा होने की संभावना बन रही है। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए, इससे आपको फायदा मिलेगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। वाहन प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप सकारात्मक सोच और अपने पराक्रम के बल पर सफलता हासिल करेंगे। कुछ मित्रों की आप आर्थिक रूप से सहायता कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। सगे-संबंधियों से शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। आप खर्चों की अहमियत समझेंगे। आमदनी और खर्चों का संतुलन बराबर बराबर रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर आप योजना बना सकते हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज स्वास्थ्य के मामले में काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार आने की संभावना बन रही है। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। बिजनेस में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन में कई तरफ से खुशियां मिलने की संभावना बनी हुई है। आज पैसों के मामले में भाग्यशाली साबित होंगे। महिला मित्र की सहायता से आपको लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। इंटरव्यू और नई नौकरी को लेकर उत्पन्न हो रही रुकावट दूर होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहने वाली है। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। बच्चे आज्ञाकारी बनेंगे। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।