Rashifal 05 November: आज इन 5 राशियों की कुंडली में बन रहा शुभ योग, दिन रहेगा बेहद शानदार

Rashifal 05 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

05 नवंबर 2020 राशिफल | 05 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के आज खर्चे बढ़ेंगे, जिसके कारण घर का बजट बिगड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों की भी स्थिति काफी बिगड़ी हुई नजर आ रही है। आपको अपने व्यापार में भारी घाटा हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ जरूरी कामों में घर के बड़े लोगों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। शाम के वक्त आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन मिलाजुला रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ फलदायक रहने वाला है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके द्वारा की गई कोशिशों से सफलता हासिल होगी। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को कोई लाभदायक समझौता मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रहेगा। बेवजह का मानसिक तनाव मत लीजिए। बच्चों की तरफ से चिंता बनी रहेगी। अचानक कोई दुखद समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। शाम तक आपकी परिस्थितियों में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ फलदायक रहने वाला है। धन प्राप्ति के संकेत नजर आ रहे हैं। आपको संपत्ति का लाभ मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में उन्नति हासिल होगी। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होने से आपको संतुष्टि का भाव मन में रहेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। ज्यादातर कामों में आपको सफलता मिलने वाली है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। समाज में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है परंतु आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप सतर्क रहें। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज उत्तम फल की प्राप्ति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यापर में विस्तार होने की संभावना बन रही है। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलने की संभावना है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। यदि आपका कोई कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें आपको कामयाबी मिलेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज अपने प्रयासों से सफलता मिलेगी। चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपके जीवन की किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आने की संभावना नजर आ रही है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके विरोधियों का नाश होगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप विपरीत परिस्थितियों में समझदारी से काम लीजिए। आप कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा नुकसानदेह साबित होगा। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने के कारण आप परेशान रहेंगे। बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। आज आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को खास लोगों की सहायता मिलेगी। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। आज विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। ससुराल पक्ष से रिश्ते में सुधार आएगा। आपका कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। घरेलू परेशानियां दूर होंगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगे। कार्यालय में अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा वाद-विवाद खत्म हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप बेहतर दिन व्यतीत करेंगे। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिनाई पूर्वक रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में परेशानी हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कार्यालय में कार्यभार अधिक होने के कारण अधिक भागदौड़ लगी रहेगी। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी भी मामले में आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रहना होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। आपका उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। संतान की समस्याओं का समाधान निकलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगीं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने प्रिय से मन की बात शेयर कर सकते हैं। खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पूजा-पाठ में भी आपका अधिक मन लगेगा।