Rashifal 05 October: तुला, धनु सहित इन 5 राशियों का अच्छा बीतेगा दिन, बाकियों का रहेगा ऐसा हाल

Rashifal 05 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

05 अक्टूबर 2020 राशिफल | 05 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप अपने पुराने मित्रों से मेलजोल कर सकते हैं। दोस्तों से मिलकर कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। कार्य क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज आपका मन शांत रहेगा। जरूरी कामों में आप सही निर्णय ले सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध अच्छे रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन परिवार के लोगों के साथ खुशियों से भरपूर व्यतीत होने वाला है। दोपहर को आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रुके हुए कामकाज पूरे होंगे। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। कार्य क्षेत्र में आपको उन्नति मिलने की प्रबल संभावना है। आपके विरोधी परास्त होंगे। रात्रि के समय बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के ऊपर माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा, जिससे आप अपने कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा गुम और चोरी होने की आशंका बन रही है। आप किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने का विचार बना सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय आप सावधान रहें अन्यथा चोट लग सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के ऊपर ग्रह-नक्षत्रों का शुभ प्रभाव रहने वाला है। अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव कम होगा। व्यवसाय से संबंधित बनाई गई योजनाएं पूरी होंगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज मन किसी बात को लेकर काफी परेशान रहने वाला है। आपको भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी को समझने की कोशिश कीजिए। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। गलत खानपान की वजह से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के द्वारा की गई मेहनत का फल आज मिल सकता है। आप अपने कामकाज से काफी संतुष्ट रहेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। धर्म-कर्म के कामों में मन लगेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति बन रही है। आप अपनी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना कर चलेंगे। अचानक आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कई मामलों में भाग्य पूरा साथ देगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे। भाग्य के बलबूते आपको लाभ मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में आपका रुतबा बना रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। घर में भी सहयोग और सुख का माहौल रहने वाला है। सभी लोग एक-दूसरे की मदद करेंगे। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में भारी मुनाफा मिलेगा। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज मिला-जुला फल मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग पढ़ाई में अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आय के स्रोत प्राप्त होंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। कार्यालय में किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सतर्क रहना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप कोई नया वाहन, मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सांसारिक सुख भोग के साधनों में बढ़ोतरी होगी। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद ले सकते हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन आनंदित होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदल सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जीवन साथी के साथ आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगीं। बच्चों की तरफ से सभी चिंता दूर होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होने की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी पुरानी बीमारी की वजह से अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आज आप बेवजह का मानसिक तनाव मत लीजिए। कठिन परिस्थितियों में समझदारी से काम लेना होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का शादीशुदा जीवन आज आनंददायक व्यतीत होने वाला है। जीवन साथी आपका सम्मान करेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल प्राप्त होगा। बिजनेस में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई में अधिक रूचि दिखाने वाले हैं। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।