Rashifal 06 November: शुक्रवार का दिन इन 7 राशियों के जीवन में लाया है खुशियां, होगा बड़ा फायदा

Rashifal 06 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

06 नवंबर 2020 राशिफल | 06 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होने वाला है। काफी हद तक जीवन की परेशानियों से राहत मिलेगी। आप कुछ नया करने का सोच-विचार कर सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। कामकाज में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। परिवार के लोगों के साथ आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। आप परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीद करनी चाहिए। शाम के समय घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे पूरे परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। आज ज्यादातर मामलों में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन खास रहने वाला है। आप अपनी बुद्धिमानी और योग्यता से कामकाज में लगातार आगे बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बच्चों की तरफ से सभी परेशानियां दूर होंगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानी खत्म हो सकती हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहने वाला है। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना बन रही है। आपको अपने परिवारिक मामलों पर गंभीरता से सोच-विचार करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आप अपने भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी वजह से नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच-विचार करेंगे परंतु कोई भी नया कदम उठाने से पहले आप जल्दीबाजी में निर्णय ना लें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। कामकाज में दिक्कत महसूस होगी। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों की वजह से आपका मन कामकाज में नहीं लगेगा। आपका ध्यान लक्ष्य से भटक सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक आज अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है परंतु इसका आगे चलकर अच्छा नतीजा मिलेगा। परिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा होंगी। आपको आज किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। आप अपने अधूरे काम पूरे कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। आप अपने मन पर काबू रखें। किसी से भी बातचीत करने के दौरान आपको वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा विवाद की स्थिति बन रही है। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। अचानक आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आपका मन सभी कामों में लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों से काफी खुश रहने वाले हैं। रुकी हुई योजनाएं प्रगति पर आएंगीं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को भारी लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार अच्छा चलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगीं। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। भाग्य प्रबल रहेगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना नजर आ रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन संतुष्टि से पूर्ण रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप किसी जरूरतमंद की सहायता कर सकते हैं। धार्मिक काम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। ग्रहों के अशुभ प्रभाव से आज आपको आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों की सेहत में सुधार आने की भावना है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आयात-निर्यात के व्यवसाय में आपको लाभ मिलने की संभावना है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आप समय का सदुपयोग करेंगे। आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज उन्नति के मार्ग मिलेंगें। भाग्य आपका साथ देगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। मित्रों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिल सकता है। विदेश में काम करने वाले लोगों को आज मिलाजुला फायदा मिलेगा। आज आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा ना करें।