Rashifal 06 October: आज इन 7 राशियों की किस्मत में आएगा सुधार, मिलेंगीं बड़ी उपलब्धियां

Rashifal 06 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

06 अक्टूबर 2020 राशिफल | 06 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। इस राशि के लोगों का दांपत्य जीवन आज बहुत ही बेहतर रहेगा। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात कह सकते हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपने कामकाज पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक आज बेवजह का परेशान होने की बजाय विपरीत परिस्थितियों का समाधान निकालने की कोशिश करें। यदि आप बुद्धिमानी का इस्तेमाल करेंगे तो सभी कठिनाइयों को दूर कर सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। वाहन प्रयोग में आपको सावधानी बरतनी होगी अन्यथा चोट लग सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, जिससे घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बनेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। घर की छोटी-छोटी समस्याएं आपको थोड़ी परेशान कर सकती हैं। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अचानक पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों को आज शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपके ऊपर ग्रह-नक्षत्रों का अच्छा प्रभाव रहेगा। किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ बढ़ सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरु करते हैं तो इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। किसी विशेष काम को लेकर आपकी चिंता बढ़ेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के लोग किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। व्यापार में आप पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना उचित रहेगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों का आज मन काफी उदास रहने वाला है। आप बेवजह की चिंता ना लें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। अचानक धन प्राप्ति के मार्ग हासिल हो सकते हैं। ऑफिस के काम आप समय पर पूरे करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की प्रशंसा कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आप अपने माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आत्मबल मजबूत रहेगा। यदि कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। आप अपने कामकाज की गलतियों में सुधार करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों की कोई बड़ी योजना पूरी होती हुई नजर आ रही है, जिससे आपका मन बेहद खुश रहेगा। आपके सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। मित्रों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी से चल रहे मदभेद दूर होंगे। आज सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज मन थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर आप काफी गुस्सा कर सकते हैं। इस राशि के लोग किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। आपको अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आने की संभावना बन रही है। अचानक वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। आपको अपने जीवन की ज्यादातर सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपको कोई महत्वपूर्ण योजना हाथ लग सकती है। नौकरी के क्षेत्र में उन्नति मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू सुख-साधनों में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का मन सामाजिक कार्यो में अधिक लगेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का लाभदायक समझौता हो सकता है। व्यापार में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर होंगी। मित्रों से फोन पर बातचीत हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक आज अपने आपको काफी अकेला महसूस करेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए खर्चों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से छोटी-मोटी बहसबाजी होने की संभावना बन रही है। आपको अपने रिश्ते बेहतर तरीके से चलाने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।