Rashifal 07 November: इन 3 राशियों के दिन की शुरुआत होगी बेहतर, बाकी राशि वाले भी जाने अपना हाल

Rashifal 07 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

07 नवंबर 2020 राशिफल | 07 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक आज जो भी काम करना चाहेंगे उसको आप आसानी पूर्वक सफल कर सकते हैं। जरूरी कामों में आपको भारी मुनाफा मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। निजी जीवन की समस्याएं दूर होंगी। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। निजी जीवन के रिश्तो में सुधार आने की संभावना बन रही है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें। आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों की आज तकदीर पूरा साथ देगी। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। पहले किए गए कामकाज का अच्छा नतीजा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव अधिक रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में आपके द्वारा किया गया बदलाव लाभदायक सिद्ध होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। अचानक किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की मदद लेनी पड़ेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। बेरोजगार लोगों को किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है, जिसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। दांपत्य जीवन की परेशानियां कम होंगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। किसी सगे रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों को जीवन में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके हासिल होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा परंतु मौसम में परिवर्तन होने की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यालय में आपके कामकाज की तारीफ होगी। पुराने दोस्तों से फोन पर बातचीत करके पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई पर फोकस करेंगे। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का मन नई-नई चीजों की तरफ आकर्षित हो सकता है। आज आप कुछ नया सीखने में अधिक रूचि लेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी आमदनी बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मुनाफा मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलने वाला है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। करीबी रिश्तेदारों से कोई उपहार मिल सकता है। काफी लंबे समय से जमीन जायजाद से जुड़ा हुआ चल रहा विवाद खत्म होगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सड़क पर वाहन चलाते समय आप थोड़ा सतर्क रहें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक आज पूरे दिन माता पिता के साथ समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों का आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। परीक्षा से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन शुभ रहेगा। आपको भारी मुनाफा मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपकी कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल का हाल बता सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में सुधार कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता से आपको लाभ मिलेगा। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। थोड़ी मेहनत से आपको बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की सहायता से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है। करीबी मित्रों से मुलाकात होगी। आज आपका मन शांत रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ की स्थिति बन रही है। दैनिक कार्यों में आपको सफलता हासिल होगी। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के अंदर आज नई उमंग देखने को मिलेगी। कामकाज के प्रति आप पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई लाभदायक समझौता मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से विदेश यात्रा करने की कोशिश कर रहे थे उनको विदेश जाने का अवसर मिलेगा। आप कोई जोखिम अपने हाथ में ले सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। माता की सेहत में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। अचानक आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मिलने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के साथ चल रही अनबन दूर होगी। आमदनी के नए स्रोत हासिल होंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। कुल मिलाकर आज आप अच्छा दिन गुजारने वाले हैं।