Rashifal 07 October: आज धनु और मीन राशि रहें सावधान, बाकी राशियों का कुछ ऐसा रहेगा हाल

Rashifal 07 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

07 अक्टूबर 2020 राशिफल | 07 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला व्यतीत होने वाला है। घर की जरूरी चीजों की खरीदारी में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। नौकरी पेशा वाले लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में आपका रुतबा पड़ेगा। जूनियर कर्मचारी आपसे कुछ नया सीख सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौते मिल सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज शुभ फल की प्राप्ति होगी। यदि आपका कोई कोट कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे हासिल होंगे। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। अचानक आमदनी के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। मानसिक रूप से आप काफी हल्का महसूस करेंगे। कामकाज में आपका ध्यान लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज नकारात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है। कार्यालय में आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार ना दें। व्यापार की स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगी। साझेदारी में आपको कोई भी काम शुरू करने से बचना होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आप समय के साथ-साथ खुद को अपडेट रखें। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई से भटक सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के मन में किसी बात को लेकर उदासी बनी रहेगी। आप बेवजह का तनाव मत लीजिए। ऑफिस में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिनको पूरा करने में आपको अधिक समय लगेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है। भागीदारों के साथ आपके अच्छे सम्बन्ध रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस राशि वाले लोगों को वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज भाग्य मजबूत रहेगा। आपको अपने सभी कामों में किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। ऑफिस में भविष्य की कार्य योजनाओं के लिए बड़े अधिकारियों से विचार-विमर्श होने की संभावना बन रही है। आपके विचारों से बड़े अधिकारी सहमत होंगे। आप अपनी बुद्धिमानी से गंभीर से गंभीर मुद्दे को सुलझा सकते हैं। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज का भार अधिक होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक रूप से आप थोड़े मायूस रहेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। जो लोग कारोबार से जुड़े हुए हैं, वह अपने कारोबार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। काम में ईमानदारी और कारोबार में समर्पण की भावना आपके लिए लाभप्रद साबित होगी। अचानक आमदनी के अच्छे जरिया हाथ लग सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों को तरक्की मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। कारोबार में विस्तार होगा। यदि आप कोई साझेदारी में काम शुरू करते हैं तो इसका आपको बढ़िया नतीजा मिलेगा। माता की सेहत में सुधार आएगा। परिवार से जुड़ी हुई चिंता दूर होंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर गुजरने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। समाज के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने कामकाज के तरीकों में सुधार कर सकते हैं। कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप करियर में आगे बढ़ेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित होगा। आपका उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ेगा। कामकाज में आप अधिक व्यस्त रहेंगे। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेंगे। यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। ऑफिस में कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी उचित फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिसकी वजह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपको किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। यदि आप लगातार प्रयास करेंगे तो अपने कामकाज में सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान रखना होगा। खान-पान की आदतों में सुधार करें। विवाह योग्य लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। आप अपने कामकाज में पूरी सावधानियां बरतेंगे, जिसका आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से आपको खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, जिससे घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बनेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां नजर आ रही हैं। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। आप अपने करियर में लगातार प्रगति हासिल करेंगे। आप अपने सोचे हुए काम पूरे कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का लाभदायक समझौता हो सकता है। किसी पुराने निवेश का आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कमाई के कई जरिए हाथ लग सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको जीत हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी तनावपूर्ण रहने वाला है। शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मानसिक चिंता बनी रहेगी। आप नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए। यदि आप कहीं निवेश करने का निर्णय बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। खास मित्रों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।