Rashifal 08 November: इन 6 राशियों को नौकरी-व्यापार में होगा लाभ, किस्मत के सितारे रहेंगे बुलंद

Rashifal 08 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

08 नवंबर 2020 राशिफल | 08 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज सब कुछ ठीक होने के बावजूद भी मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यालय में भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी खास व्यक्ति से विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। पारिवारिक क्लेश का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको अनुकूल फल की प्राप्ति होगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभदायक समझौते मिल सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना बन रही है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। मन में बेचैनी बनी रहेगी। कामकाज अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। आर्थिक क्षेत्र में आप लगातार तरक्की करेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार आने की संभावना है। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपकी रुकी हुई पेमेंट वापस मिल सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फल मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। भाई-बहनों के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। शारीरिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। आमदनी के जरिए बढ़ सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपनी बुद्धिमता से किसी बड़े मामले का हल निकाल सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। कारोबार में संतोषजनक परिणाम हासिल होगा। आप अपने सभी कार्य उत्साह के साथ पूरा करेंगे। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के रुके हुए काम पूरे होंगे। कोई सरकारी समस्या दूर हो सकती है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में जवाबदारी बढ़ सकती है। वाहन और मशीनरी प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका व्यापार ठीक-ठाक चलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीत सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों से अपने काम करवाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक चिंता दूर होगी। आप किसी मामले में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फल मिलेगा। आमदनी सामान्य रहेगी। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको पैसा उधार लेने से बचना होगा। दोस्तों से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा होंगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक आज किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। रोजगार में बढ़ोतरी होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। नया मकान, वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। घर-बाहर खुशी का माहौल बना रहेगा। निजी जीवन में खुशियां बनी रहेंगीं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज अप्रत्याशित रूप से लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। आज आप कोई जोखिम हाथ में लेने का साहस कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। किसी बड़ी समस्या से राहत मिलेगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आपका व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आपको अपनी भाग दौड़ का उचित नतीजा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज थोड़े प्रयास से ही कार्य सिद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके मन में सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त हो सकती है। कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। कामकाज में आपका पूरा मन रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शारीरिक कष्टों से छुटकारा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातको को आज कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी भी यात्रा के दौरान आपको अपने सामान का ध्यान रखना होगा अन्यथा चोरी या गुम होने की आशंका बन रही है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहना जरूरी है। व्यापार अच्छा चलेगा। आमदनी बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। कामकाज में जल्दीबाजी करने से बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशहाल व्यतीत होगा। किसी मनोरंजन कार्य में भाग ले सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगीं, इसलिए आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार रहें। बड़े अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के बीच परेशानियां दूर होंगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के आज किए गए प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग हासिल हो सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। भूमि भवन से संबंधित खरीदारी-बिक्री के कार्यों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आप आज किसी भी मामले में जल्दबाजी में निर्णय मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।