Rashifal 09 November: आज इन 7 राशि वालों को मिलेगी बड़ी उपलब्धियां, धन लाभ के हैं प्रबल योग

Rashifal 09 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

09 नवंबर 2020 राशिफल | 09 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक आज अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित नजर आएंगे। नौकरी या कारोबार में आपको अपने महत्वपूर्ण कामों पर पूरा ध्यान लगाने की आवश्यकता है अन्यथा आपका कोई जरूरी काम अधूरा रह सकता है। कमाई देख कर आपको अपने खर्चो पर भी नियंत्रण रखना होगा। कार्यालय में साथ काम करने वाले लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के मन पर आज नकारात्मक विचार अधिक रहेंगे, जिसके कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दीबाजी में ना लें। यदि आप कुछ नया करना चाहते हैं तो सोच-विचार अवश्य कीजिए। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों का आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। आप अपने अधूरे काम पहले पूरे करने की कोशिश करें। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी का अवसर मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आप अपनी योजनाओं पर फोकस करेंगे। आपकी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होने वाला है। कारोबार में आपको मुनाफा मिलने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। आप आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। जरूरी कामकाज में आपको सफलता हासिल होगी। दांपत्य जीवन में तनाव दूर होगा। आपके द्वारा बनाई गई नई योजनाएं आगे चलकर आपको अधिक लाभ दे सकती हैं। सुख की प्राप्ति होगी। बच्चों की तरफ से सभी चिंता दूर होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कई मामलों में आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। कामकाज के प्रति आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आप जल्दीबाजी में कोई भी कदम ना उठायें। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रभावशाली लोगों से जुड़ सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने वाला है। विद्यार्थियों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक आज सकारात्मक रहेंगे। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में आपके द्वारा दी गई सलाह कारगर साबित होगी। कार्यालय में अधिनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सहयोग देंगे। आयात-निर्यात से जुड़े हुए व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है। कम मेहनत में आपको अधिक सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अनाज के कारोबारियों को आर्थिक आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यक है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक आज दिमाग के सभी नकारात्मक विचारों को त्याग कर ईश्वर की भक्ति में अधिक ध्यान लगाने वाले हैं। कार्यालय में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी भी प्रकार के मामले को आप बातचीत से सुलझाने की कोशिश कीजिए। कारोबार से जुड़े हुए लोगों के सामने अच्छी योजनाएं आ सकती हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज मन बेहद प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा। कार्यालय में आपके अच्छे प्रदर्शन की वजह से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कामकाज में आ रही परेशानियां दूर होंगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बन सकते हैं। व्यापार में विस्तार होगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। नए निवेश के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातको को आज मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद आवश्यक है। कामकाज का दबाव अधिक रहेगा, जिसकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है। आप दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। पुराने कर्ज चुकाने में आप सफल रहेंगे। व्यापार को आप आगे बढ़ाने की कुछ योजनाएं बना सकते हैं। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मत कीजिए। बाहर के खानपान से बचे। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। परिवार में किसी की आप आर्थिक मदद कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के आज सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को पदोन्नति हासिल होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। पड़ोसियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आपके स्वभाव में तेजी देखने को मिलेगी। किसी से भी बातचीत करने के दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को अच्छा अवसर मिलने की संभावना है। माता की सेहत को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है परंतु नियमित देखरेख से स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। समाज में आप अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे।