Rashifal 09 October: आज इन 3 राशियों का शुभ रहेगा दिन, बाकी राशियों को बरतनी होगी सावधानियां

Rashifal 09 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

09 अक्टूबर 2020 राशिफल | 09 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिकार मिलेगा। फायदा के कई मौके हाथ लग सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई भी बड़ा समझौता करने से पहले सोच-विचार करने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। लेनदेन के कामों में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार ना दें। स्वास्थ्य मिलाजुला रहेगा। बाहर के खानपान से दूर रहने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के कामकाज के तरीकों में आज कुछ बदलाव आ सकता है, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी निर्णय लेने में सक्षम हो सकते हैं। अचानक कामकाज के सिलसिले में कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगी। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना बनी हुई है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको अपने कामकाज में जल्दीबाजी करने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुरी संगति से आपको दूर रहने की आवश्यकता है अन्यथा सम्मान को हानि पहुंच सकती है। जीवनसाथी से कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। माता की सेहत में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से सभी चिंता दूर होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज अपने कामकाज में परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है। नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। कार्यालय में अधिकारियों के साथ अनबन होने की संभावना बन रही है। आमदनी से अधिक फिजूलखर्ची बनी रहेगी, जिसकी वजह से आर्थिक परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचे। आज आपको पैसा उधार लेने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को अपने नए बिजनेस में मन-मुताबिक फायदा मिलेगा। साझेदारी का ऑफर मिल सकता है। अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इनकम के स्रोत बढ़ेंगे। कार्यस्थल में आपके कामकाज की तारीफ होगी। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। मानसिक रूप से आप काफी शांत महसूस करेंगे। जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आप कोई जोखिम लेने का साहस करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। माता की सेहत में सुधार आने की संभावना है। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े हुए मामलों में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर रहेगा। आप कम समय में अपने सभी काम पूरे करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। वाहन प्रयोग में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। छोटे भाई-बहनों से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आप कहीं भी पूंजी निवेश करने से बचें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों आज कई परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। किसी परिवार के सदस्य से विवाद होने की संभावना बन रही है। आपको अपने पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार करने की आवश्यकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। इस राशि के जातक अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा हानि हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप लगातार सफलता हासिल करेंगे। मानसिक तनाव दूर होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कामों में विश्वास बढ़ सकता है। बच्चों की तरफ से सुख की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज बिजनेस और नौकरी में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। कार्यालय में अधीनस्थ कर्मचारियों से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। कामकाज का दबाव अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आमदनी अच्छी रहेगी। आमदनी के अतिरिक्त स्रोत हासिल हो सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई विवाद खत्म हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज बेवजह का मानसिक तनाव हो सकता है। इस राशि के जातक कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। मित्रों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण मिलाजुला रहेगा। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। आज आपको कोई भी जोखिम हाथ में लेने से बचना होगा। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना बन रही है।