Rashifal 12 November: आज इन 3 राशियों को उन्नति और धन लाभ के बन रहे योग, भाग्य रहेगा प्रबल

Rashifal 12 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

12 नवंबर 2020 राशिफल | 12 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक आज व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में शांति बनी रहेगी। बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड इत्यादि से आपको मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। आज आपका मन अशांत रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज फालतू के खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें क्योंकि यह आपको हानि पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा चोरी या गुम होने की संभावना बन रही है। बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। व्यापार में आपको मिलाजुला फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार या मित्र से उपहार मिलने की संभावना बन रही है। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपको इसका अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आपको अपने किसी महत्वपूर्ण काम में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है, जिससे आपका मन खुश होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात करके आपका मन खुश रहेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। आज आप कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं, जिसका आपको लाभ मिलने वाला है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नए मित्र बन सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज मेहनत का पूरा-पूरा फल प्राप्त होगा। आप किसी नए कार्य के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आप अपने सभी काम जोश के साथ पूरा करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। आज आपको निवेश संबंधित कामों में जल्दी बाजी करने से बचना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। बेवजह की यात्राओं पर जाना पड़ेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अचानक कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। आज आपकी सेहत कमजोर रहेगी। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आमदनी सामान्य रहेगी। कामकाज को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज भूमि-भवन संबंधित कामों में अच्छा लाभ मिलेगा। किसी पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मित्रों के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी कठिन रहने वाला है ,चोट या दुर्घटना से हानि होने की आशंका बन रही है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। आप विवाद को बढ़ावा ना दें। बेकार के कामों में समय बर्बाद ना करें। आपको अपने महत्वपूर्ण कामों में ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। आमदनी में कमी आ सकती है। आज आपको किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। नए मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कोर्ट कचहरी में आपको सफलता हासिल होगी। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। निजी जीवन की परेशानियां कम होंगीं। मित्र और रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधर सकते हैं। आपको अपने कामकाज में बुद्धि का प्रयोग करना होगा। व्यापार में मिलाजुला फायदा मिलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को सफलता हासिल होगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में लाभ मिलेगा। उत्साह और खुशी से अपने कार्य करेंगे। धन प्राप्ति के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। रचनात्मक कार्यो में अधिक मन लगेगा। समाज में लोकप्रियता हासिल होगी। इस राशि के लोग किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होने की संभावना बन रही है। आप अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज प्रेम-प्रसंग में शुभ परिणाम हासिल होंगे। कोर्ट और कचहरी के कामों में उत्पन्न हो रही रुकावट दूर होगी। कामकाज की योजनाओं में मन मुताबिक फायदा मिलेगा। कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर-परिवार से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। निवेश संबंधित कामों में लाभ मिल सकता है। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज अपनी नई योजनाओं का अच्छा फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सुधार आने की संभावना बन रही है। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। आप किसी नए काम में हाथ आजमा सकते हैं। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आज निवेश करते समय सोच-विचार करना होगा। माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।