Rashifal 12 October: इन 3 राशियों के काम की मुश्किलें होंगी कम, बाकी इन मामलों में रहें संभलकर

Rashifal 12 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

12 अक्टूबर 2020 राशिफल | 12 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कामकाज की योजनाओं पर आप पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। मित्रों के सहयोग से आपको लाभ मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। रात्रि के समय आप बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक अपने कामकाज को लेकर अधिक व्यस्त रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आप कोई यात्रा कर रहे हैं तो यात्रा के दौरान संभलकर रहें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। किसी भी जरूरी मामले में निर्णय लेते वक्त सोच-विचार अवश्य कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। घर-परिवार की जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आज आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आपको परेशान होना पड़ सकता है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अचानक आपका उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान की तरफ से हर्षवर्धन समाचार मिलने की संभावना बन रही है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित रहने वाला है। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। संतान की तरफ से सभी परेशानियां दूर होंगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आज आपको ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे। माता की सेहत में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज मिला-जुला फल मिलेगा। किसी बात को लेकर आपके मन में अशांति बनी रहेगी। आप बेवजह की चिंता मत लीजिए। माता-पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। खास मित्रों की पूरी सहायता मिलेगी। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। वाहन प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आप कोई भी बड़ा निवेश मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन कामकाज के सिलसिले में थोड़ा कठिन रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बनते-बनते बिगड़ सकता है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। बच्चों की सेहत से जुड़ी हुई चिंता लगी रहेगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन बेहद दुखी रहेगा। समाज में कुछ लोगों की भलाई करने का सोच सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से अचानक मुलाकात होगी, जो भविष्य में बेहद फायदेमंद साबित होंगे। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर रहेगा। सुख-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। भाई-बहनों के सहयोग से आपको अपने जरूरी काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। समाज में लोकप्रियता हासिल होगी। नौकरी करने वाले लोग अपने काम का समय पर निपटा सकते हैं। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ मिलकर कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज कई मामलों में किस्मत पूरा साथ देने वाली है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन चिंताजनक रहेगा। आज आपका मन थोड़ा परेशान रहने वाला है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। व्यापार में वृद्धि के लिए आप प्रयास करेंगे परंतु सफल नहीं हो पाएंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभाल कर रहने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। कुछ नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। घरेलू सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। भाग्य के बलबूते कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। संपत्ति के मामलों में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहने वाला है। घर-परिवार के लिए कीमती चीजों की खरीदारी हो सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आमदनी के बेहतरीन स्रोत हाथ लग सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं। रुका हुआ काम प्रगति पर आएगा। मित्रों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आपके द्वारा वर्तमान में बनाई गई योजनाएं भविष्य में लाभ दिला सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक आज अपने सभी कार्य बुद्धिमानी के साथ पूरा करने वाले हैं, जिसका आपको बेहतरीन लाभ मिलेगा। घर-परिवार की जरूरतें पूरी होंगी। सांसारिक सुख भोग का योग बन रहा है। शाम को समय आपको कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपको बेहद खुशी होगी। आप किसी लाभकारी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलकर मन काफी खुश होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज मनोबल मजबूत रहेगा। संतान की तरफ से उत्पन्न हो रही परेशानी दूर होगी। दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आर्थिक योजनाएं पूरी होंगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे।