Rashifal 13 November: इन 5 राशियों का भाग्यशाली रहेगा दिन, रुके काम होंगे पूरे, मिलेंगी खुशियां

Rashifal 13 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

13 नवंबर 2020 राशिफल | 13 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज अप्रत्याशित रूप से लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के बहुत से अवसर प्राप्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपका मन काफी खुश रहने वाला है। आयात-निर्यात से जुड़े हुए कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। इस राशि के लोग आज वाहन प्रयोग में थोड़ा सावधानी बरतें अन्यथा चोट लग सकती है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। कुसंगति से बच कर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। आप जल्दीबाजी में कोई भी काम ना करें। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। पैसों का उधार लेन-देन देन करने से बचना होगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका अधिकार बढ़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। किसी करीबी रिश्तेदार से भेंट मिलने की संभावना है। आज बेवजह का तनाव मत लीजिए अन्यथा सिरदर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा। घर में मेहमानों के आगमन से घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। कोई बड़ा काम अपने हाथ में ले सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी विवाद में आप सफलता हासिल कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। आपके पराक्रम और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। कारोबार अच्छा चलेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक चिंता और तनाव बना रहेगा। संतान की तरफ से कोई दुखद सूचना मिलने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोग आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। धन संबंधित मामलों में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार ना दें। व्यापार अच्छा चलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज समझदारी से काम लेना होगा। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में ना आएं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को आप बातचीत से सुलझाने की कोशिश कीजिए। आपके शत्रुओ में कमी आ सकती है। स्थाई संपत्ति की खरीदारी-बिक्री करने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में उन्नति हासिल होगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। सरकारी कामकाज में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज अपने शत्रुओं से संभल कर रहना होगा। शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दूर संचार माध्यम से कोई दुखद समाचार मिल सकता है। किसी पुरानी बीमारी के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा गुम या चोरी होने की संभावना बन रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब होने की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। माता-पिता के साथ धार्मिक कामों में सम्मिलित होंगें। जीवनसाथी आपका हर कदम पर सहयोग देगा। व्यापार में लाभदायक समझौते हासिल हो सकते हैं। शत्रुओं का भय बना रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक हो सकता है। आप अपने कामकाज के प्रति गंभीर रहें। किसी भी काम में लापरवाही मत कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा आपके साथ कोई अनहोनी होने की आशंका बन रही है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप मत कीजिए। लेन-देन में आप जल्दी बाजी मत कीजिए अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना बन रही है। आपकी आमदनी बनी रहेगी परंतु उसके अनुसार खर्चे भी बढ़ेंगे। आज आप कोई भी रिस्क अपने हाथ में उठाने की कोशिश ना करें तो ही बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। प्रभावशाली लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन से आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। घरेलू सुख-शांति बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी नई योजना का आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आपको आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आमदनी के मार्ग खुलेंगें। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। शरीर में थोड़ी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए अब आप आराम कीजिए। विरोधी सक्रिय रहेंगे, यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आप कठिन मेहनत करेंगे जिसका आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है।