Rashifal 13 October: सिंह और कन्या सहित इन 2 राशियों को धनलाभ के मिल रहे शुभ संकेत, पढ़ें राशिफल

Rashifal 13 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

13 अक्टूबर 2020 राशिफल | 13 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का दृष्टिकोण पूरी तरह से सकारात्मक रहने वाला है। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। आज आपको धन प्राप्ति के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। नौकरी पेशा वाले लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे, जिसका आने वाले समय में बेहतर फायदा मिल सकता है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों को आज अपने कामकाज में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले आप जल्दीबाजी ना करें। अचानक लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलने की गुंजाइश बन रही है। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों का कोई अच्छा समझौता हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। दोपहर के बाद किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। आपके द्वारा किए गए छोटे-बड़े प्रयास सफल होंगे। मानसिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आपको लगातार तरक्की हासिल होगी। कारोबार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। सुबह ही आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहने वाले हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार से संबंधित कोई बड़ी योजना हाथ लग सकती है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बेरोजगार लोगों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है। आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। आमदनी अच्छी होगी। मित्रों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की योजना बन सकती है, जिसका आने वाले समय में अच्छा फायदा मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों द्वारा लिए गए फैसले फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने में सफल हो सकते हैं। कमाई के नए जरिए हासिल होंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। वाहन प्रयोग में आपको लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। बच्चों की तरफ से अचानक खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, जिससे घर परिवार का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से गिफ्ट मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक अपने लंबित लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज का दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। कामकाज में आपका मन लगेगा। आप अपनी अधूरी योजनाओं को पूर्ण रूप दे सकते हैं। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलने वाला है। भविष्य को लेकर आप सोच-विचार करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का ट्रांसफर होने के साथ-साथ प्रमोशन होने की संभावना बन रही है। कारोबार में विस्तार होगा। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। आपकी आमदनी में कमी देखने को मिलेगी। आमदनी के अनुसार आप अपने घर के खर्चों का हिसाब किताब बनाकर चलें। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। समाज में कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य आज अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों की पढ़ाई में उत्पन्न हो रही रुकावट दूर हो सकती है। आज आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कोर्ट कचहरी के कामों में लाभ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज किसी वजह से मन काफी उदास रहने वाला है। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण आप का कामकाज प्रभावित हो सकता है। घर-परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आज आप किसी से भी पैसा उधार मत लीजिए अन्यथा चुकाने में वक्त लग सकता है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में दूरियां उत्पन्न हो सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातको को आज मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आपकी कुछ योजनाओं में रुकावट उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके कारण कार्य योजनाएं बदलनी पड़ेंगीं। आपके रुके हुए काम मेहनत के बलबूते पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में उच्च अधिकारियों से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। अगर आप इस वजह से अपनी नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो यह ठीक नहीं होगा। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलने वाला है। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। किसी पुरानी शारीरिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आप अपने मेहनत के बलबूते पर अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। व्यापार में किया गया बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। लव लाइफ में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक अपनी प्रतिभा के बल पर सफलता और सम्मान प्राप्त करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको किसी अच्छी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। सरकारी काम करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। मित्रों के सहयोग से आपको किसी महत्वपूर्ण काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।