Rashifal 14 November: सालों बाद दिवाली पर विशेष संयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें राशिफल

Rashifal 14 November 2020: दिवाली के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी के साथ-साथ विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा की जाती है। दिवाली का त्यौहार खुशियों और रोशनी का त्यौहार होता है। आपको बता दें कि इस बार दीपावली पूजन पर तीन ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। दिवाली पर गुरु ग्रह अपनी स्वराशि धनु और शनि अपनी स्वराशि मकर में रहेगा जबकि शुक्र ग्रह कन्या राशि में रहेगा। यह दुर्लभ संयोग 2020 से पहले 1521 में बना था, यानी 499 सालों के बाद यह दोबारा संयोग बन रहा है। आज हम आपको 14 नवंबर 2020 का राशिफल बताने जा रहे हैं। आखिर इस विशेष संयोग की वजह से किन राशि वालों का दिन अच्छा गुजरेगा। किन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाला है। इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार आज का राशिफल में पढ़ें।

14 नवंबर 2020 राशिफल | 14 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों की इच्छाशक्ति में कमी नजर आएगी। आप मानसिक परेशानियों में फंस सकते हैं। इस राशि के लोगों को अपना काम ठीक प्रकार से करना होगा अन्यथा कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रहने की संभावना नजर आ रही है। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को कार्य क्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दीजिए। आप कोई भी बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। बिना सोचे समझे कोई भी कदम उठाने से बचना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। घर-परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना नजर आ रही है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। आप अपने दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को कैरियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक आज अपना दिन मनोरंजन भरा व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी और बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। पिता की सलाह किसी महत्वपूर्ण काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपने पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। संपत्ति के कामों में लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जो करियर में आगे ले जाने में सहायक सिद्ध होगी। बच्चों की तरफ से सभी चिंता दूर होगी। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज भाग्य प्रबल रहेगा। कामकाज की परेशानियां दूर होंगी। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। आप खुद को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। आप ग्राहकों को लुभाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। मानसिक शांति बनी रहेगी। इस राशि के लोग अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी परंतु आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। इस राशि के जातकों को अपने कामकाज में किसी भी प्रकार कि जल्दीबाजी करने से बचना होगा। संतान की तरफ से परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी, इसलिए खर्चे पर लगाम रखें। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। पुरानी रुकी हुई योजनाएं प्रगति पर आ सकती हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता से प्रेम और सहयोग मिलेगा। इस राशि के लोग अपने किसी रिश्तेदार की आर्थिक मदद कर सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज खाने-पीने में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप भविष्य के लिए पैसा इकट्ठा करने में सफल रहेंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से कैरियर को नई दिशा मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। आप अपने प्रेम जीवन का भरपूर आनंद लेने वाले हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। मानसिक परेशानियों की वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लिए शॉपिंग करने की योजना बन सकती है। इस राशि के लोग अपने व्यापार में किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान हो सकता है। घर-परिवार में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर चर्चा हो सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपनी परिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर प्राप्त होगा। किसी करीबी रिश्तेदार या मित्र से कीमती उपहार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक आज किसी बात को लेकर अधिक तनाव महसूस करेंगे। आप बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। व्यापार में आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि घाटा होने की आशंका बन रही है। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन कीजिए अन्यथा परेशानी हो सकती है।