Rashifal 15 October: आज इन 5 राशियों का दिन रहेगा विशेष, हर तरफ से मिलेंगे फायदे, पढ़ें राशिफल

Rashifal 15 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

15 अक्टूबर 2020 राशिफल | 15 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन रहने वाला है। आप अपनी पुरानी योजनाओं पर सोच-विचार करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के आज खर्चे अधिक रहेंगे। आमदनी में कमी देखने को मिल सकती है, जिसके कारण जेब पर भार अधिक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को आज कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है, साथ काम करने वाले लोगों से बेहतर तालमेल बनाए रखें। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सहयोग देंगे। किसी पुरानी बात की वजह से मानसिक तनाव अधिक हो सकता है। आप बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। आपको अपने कामकाज पर ध्यान लगाना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहने की आवश्यकता है। यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आज आप अपने किसी भी महत्वपूर्ण काम में जल्दीबाजी ना करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहने वाला है। किसी करीबी रिश्तेदार से मिलकर आपका मन बेहद खुश रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के खास मौके मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनकी सहायता से आप सफलता की सीढ़ी पर पहुंचने में कारगर साबित होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। कैरियर में उन्नति मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम प्रगति पर आ सकता है। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिल सकती है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को अपने कामकाज में ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के मन में अच्छे-बुरे विचार दोनों आ सकते हैं, इसलिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है। आप अपनी कड़ी मेहनत से करियर में आगे बढ़ेंगे। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपके कामकाज से बेहद खुश रहने वाले हैं। सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। समाज में आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन सुखद रहने वाला है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को कार्य क्षेत्र में अपने दुश्मनों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह आपके कामकाज में बाधाएं पैदा कर सकते हैं। आमदनी के अनुसार आपको खर्चों पर लगाम रखना होगा। जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार आरंभ करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। वाहन प्रयोग में थोड़ी सावधानी बरतें। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के ऊपर आज कामकाज का बोझ अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान महसूस होगी। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। छुपे हुए विरोधी आपको गलत साबित करने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं, साथ ही आपके कारोबार में विस्तार हो सकता है। घर-परिवार की जरूरतों की पूर्ति होगी। बच्चों की तरफ से सभी चिंता खत्म होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों से अच्छा रहने वाला है। कामकाज में आप ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। बिगड़े हुए काम बनेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके अच्छे स्वभाव के लोग तारीफ करेंगे। निजी जीवन में सुधार आएगा। आप अपने द्वारा बनाई गई योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। कोई पुरानी चिंता खत्म हो सकती है। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ आप सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। यदि आपका कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। भाग्य के बलबूते कई क्षेत्रों से लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज ऑफिस में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आप अपने कामकाज की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। आप अपने कामकाज से काफी संतुष्ट रहेंगे। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उचित रहेगा।