Rashifal 16 November: इन 5 राशियों का आर्थिक लाभ वाला रहेगा दिन, पढ़ें सभी राशियों का राशिफल

Rashifal 16 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

16 नवंबर 2020 राशिफल | 16 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन नई-नई उपलब्धियां प्राप्त करने का है। व्यापारी वर्ग के लोग किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। छोटे भाई-बहनों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। विवाह के इच्छुक जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। निवेश संबंधित कामों में लाभ मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आप शाम को कहीं बाहर खाने-पीने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के मन में आज नई-नई सोच आ सकती है। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। धार्मिक जगह पर जाने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका मन शांत रहेगा। कानूनी विवादों में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आपको कामकाज में भारी मुनाफा मिल सकता है। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का मन रचनात्मक कार्यो में अधिक रहेगा। आप अपने अटके हुए काम पूरे कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद दूर होंगे। लव लाइफ के लिए आप समय निकाल कर अपने प्रिय से मुलाकात करेंगे। आप अपने प्रिय को कोई उपहार दे सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में बड़े बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। आज आपकी किस्मत मजबूत रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों के पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा। किसी महत्वपूर्ण योजना में कामयाबी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। इस राशि के लोग आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा चोट लग सकती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुरी संगति से आपको दूर रहने की आवश्यकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर भी नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। आपको अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे करने होंगे। व्यापार में उन्नति मिलेगी। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आपने अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के कार्य क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आने की वजह से लाभ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कार्यालय में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिल सकता है। प्रेम जीवन की परेशानियां दूर होंगी। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। व्यापार में नए निवेश के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। कार्य व्यवहार से जुड़े हुए सभी विवाद सुलझाने की कोशिश कीजिए। आप किसी नए कार्य के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। पड़ोसियों के साथ कहासुनी होने की संभावना है। आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। सुबह से ही आपको लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी परंतु अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो आपको व्यापार में लाभ मिल सकता है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। अचानक विद्यार्थी वर्ग के लोगों को कैरियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज चारों तरफ से लाभ मिलने की संभावना है। आप कोई जोखिम अपने हाथ में उठा सकते हैं, जिसका आपको बड़ा लाभ मिलेगा। आप अपने सभी जरूरी काम समय पर पूरे करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी नए व्यापार की शुरुआत के लिए आप पैसों का इंतजाम करने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आपको लाभ मिलेगा। आप अपने शत्रु पर विजय हासिल करेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक अगर कोई व्यापार साझेदारी में शुरू करते हैं तो इसका आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। संतान के विवाह की चिंता समाप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। किसी नए काम में माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम पूरा करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई की चिंता दूर होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यालय में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अधिक मानसिक तनाव होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। संतान पक्ष से कष्ट मिलने की संभावना नजर आ रही है। मनोरंजन के कार्यो में अधिक धन खर्च हो सकता है। किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा कीजिए।