Rashifal 16 October: आज सिंह राशि सहित इन 6 राशियों का दिन रहेगा मंगलमयी, सितारे रहेंगे मेहरबान

Rashifal 16 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

16 अक्टूबर 2020 राशिफल | 16 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक आज ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। तरक्की के कई मार्ग आपके सामने आ सकते हैं, इसलिए आप इसका पूरा फायदा उठाएं। परिवार के लोगों के साथ आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक आज मानसिक रूप से काफी राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में कामकाज का भार थोड़ा अधिक रहेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना बन रही है। आज आपको अपने ज्यादातर कामों में किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। समाज में नए लोगों से जुड़ना जुड़ने का मौका मिलेगा। बच्चों की तरफ से सभी चिंता दूर होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन लगभग ठीक-ठाक रहेगा। लेकिन आज आपको पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा धन हानि हो सकती है। घर-परिवार की जरूरतों पर अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। आपके कामकाज समय पर पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। यदि आप निवेश संबंधित कोई कार्य करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी खुश रहेंगे। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। इस राशि के जातक अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उत्तम रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन खुश रहने वाला है। आप अपने प्रिय से मीठी-मीठी बातें करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में कमजोरी देखने को मिलेगी। इस राशि के जातक किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों की मदद से आपके रुके काम काज पूरे होंगे। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अचानक आपको किसी लाभदायक यात्रा पर जाना पड़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव अधिक रहेगा। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यालय में कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने वाला है। सहकर्मी आपका पूरा सहयोग देंगे। जमीन से जुड़े हुए कामों में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। आप अपने घर परिवार के लोगों के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी आर्थिक योजनाएं सफल रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुराने काम का नतीजा मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल व्यतीत करेंगे। आपके संबंधों में मजबूती आएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक आज अपनी पुरानी रुकी हुई परियोजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास का स्तर मजबूत रहेगा। दोस्तों के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से राहत मिल सकती है। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज अपने कामकाज के प्रति काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप निवेश संबंधित कार्य ना करें अन्यथा हानि हो सकती है। अचानक आपको काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रहेंगे। कुछ पुरानी बातों को याद करके आपका मन खुश हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका आने वाले समय में अच्छा फायदा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता हासिल होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता मिल सकता है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजें बढ़ेंगीं। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। समाज में आपकी छवि में सुधार आएगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों के कारोबार में चल रही परेशानियां दूर होंगीं। आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं।