Rashifal 17 November: इन 7 राशियों की किस्मत में आएगा गजब का सुधार, हर क्षेत्र में होंगे कामयाब

Rashifal 17 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

17 नवंबर 2020 राशिफल | 17 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक अपने परिवार के लोगों के साथ किसी लंबे मनोरंजक का कार्यक्रम बना सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं का अच्छा फायदा मिलेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। घरेलू सुख-साधन जुटाने में आप सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सरकारी कामकाज में आपको लगातार सफलता हासिल होगी। किस्मत के सहारे आपको लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज कोई भी जोखिम उठाने से बच कर रहना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को रोजगार की प्राप्ति होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे उनको अच्छी कंपनी से जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। भूमि, भवन से संबंधित खरीद-बिक्री की योजना बन सकती है, जिसमें आपको बड़ा लाभ मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना नजर आ रही है। महत्वपूर्ण मामलों में सोच-समझकर निर्णय लीजिए। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज किसी पुरानी बीमारी की वजह से परेशान होना पड़ सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा शारीरिक हानि की आशंका बन रही है। आपके व्यवहार में बदलाव आ सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपकी आय सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर भी लगाम रखें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी की सहायता से आपको लाभ मिल सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार या मित्र से उपहार मिलने की संभावना है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। आपके उत्साह और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। भाई बहनों के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। प्रिय के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज पैसों के लेनदेन से बचना होगा अन्यथा धन हानि हो सकती है। व्यापार में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। घर-परिवार की चिंता कम होंगी। नौकरी के क्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, इसलिए आप हर प्रकार की जिम्मेदारी के लिए तैयार रहें। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। मित्रों के सहयोग से कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। कीमती चीजों को संभाल कर रखने की आवश्यकता है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। प्रभावशाली लोगों की मदद से करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। दांपत्य जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत होने वाला है। अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक आज अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। कामकाज में अच्छा फायदा मिलेगा। किसी मित्र से उपहार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार में भागीदारों की सहायता से आपको फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज कमाई के जरिए हासिल होंगे। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज आप कोई जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे, जिसमें आपको फायदा मिल सकता है। आनंद और उल्लास के साथ आप अपना जीवन व्यतीत करने वाले हैं। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। समय पर काम नहीं होने की वजह से तनाव महसूस करेंगे। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारी अधिक की अपेक्षा कर सकते हैं। आप किसी की बातों में ना आएं। कामकाज पर ध्यान देना होगा। अचानक किसी करीबी रिश्तेदार से दुखद समाचार मिल सकता है, जिसके कारण आपकी चिंता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के पहले किए गए प्रयास का अब लाभ प्राप्त हो सकता है। आप अपने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। शत्रुओ को परास्त करेंगे। व्यापार में आपको मन मुताबिक फायदा मिलने की संभावना बन रही है। निवेश संबंधित कार्यों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा। खोई हुई वस्तु आपको मिल सकती है। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

मीन राशि वाले जातक आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। आपकी सेहत उत्तम रहेगी। आज आप बेवजह के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किस्मत के सहारे लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। आर्थिक योजनाएं सफल हो सकती हैं।