Rashifal 17 October: मेष, सिंह राशि के लोग भावनाओं को रखे कंट्रोल, बाकियो की ऐसी रहेगी स्थिति

Rashifal 17 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

17 अक्टूबर 2020 राशिफल | 17 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों को किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा रखने की आवश्यकता है। आप किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा यह आपके लिए हानिकारक साबित होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसी के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को कोई भी बड़ा समझौता करने से पहले सोच-विचार करने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से जांच पड़ताल कर लीजिए अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। लव लाइफ के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। ज्यादातर मामलों में किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल में आपका दबदबा बना रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में नयापन महसूस हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक आज अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। यदि आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ठीक प्रकार से सोच-विचार अवश्य करें। आज आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। अचानक प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में बेहद फायदेमंद साबित होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करने वाले हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। घरेलू परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। मेहमानों से मिलते समय आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। आज आप बेवजह का तनाव मत लीजिए। आपको अपने कामकाज में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को लाभ मिलने की स्थिति बन रही है। पुराने दोस्तों से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा होंगी। घर-परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आज आप अपना जीवन हंसी-खुशी व्यतीत करने वाले हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपके द्वारा किए गए पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। नए दोस्त बन सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। शादीशुदा जिंदगी की परेशानियां कम होंगी। इस राशि के लोग आज वाहन प्रयोग में थोड़ा सावधानी बरतें अन्यथा चोट लग सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज शुभ नतीजे मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ काम करने वाले लोग आपकी सहायता करेंगे। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं, जिससे आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका भविष्य में बेहतर नतीजा मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज शारीरिक और मानसिक लाभ मिलेगा। घरेलू उपयोग की चीजें खरीद सकते हैं। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। आपके प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगीं। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आप बाहर के खानपान से परहेज करें। कामकाज के प्रति आप गंभीर नजर आ रहे हैं। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। यदि आप निवेश करने का विचार बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैंक से जुड़े हुए कामों में आपको लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोग अपने घर-परिवार की परेशानियों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी मत होने दीजिए। माता के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। वाहन के रखरखाव में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा। कुल मिलाकर आज आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और संयम बनाए रखें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। मानसिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपने कामकाज ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना सफल रहेगी, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना बन रही है। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में लाभ मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आप हिम्मत बनाए रखें। यदि आप सकारात्मक रहेंगे तो आप हर परेशानी का सामना कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आमदनी से अधिक खर्चे बढ़ेंगे, जिसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा। नौकरी का माहौल अच्छा रहने वाला है। साथ काम करने वाले लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है।