Rashifal 18 November: मेष, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को होगा धन लाभ, बाकी भी जाने अपना हाल

Rashifal 18 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

18 नवंबर 2020 राशिफल | 18 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपनी मेहनत से सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आप अपने पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे मिलने की संभावना नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के लोग आज अपने कामकाज में काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। इस राशि के लोग वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त सोच-विचार अवश्य कीजिए। आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। अचानक प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। दोस्तों के साथ मतभेद होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं, जिससे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें। बच्चों की तरफ से कोई हर्षवर्धन समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज भाग्य प्रबल रहेगा। भाग्य के बलबूते आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे परंतु आज आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर भी लगाम रखना होगा अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप जितनी मेहनत करेंगे उसी के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। माता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। ससुराल पक्ष से नाराजगी होने के संकेत मिल रहे हैं। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन की परिस्थितियों में थोड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आप अपने प्रिय को समझने की कोशिश कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। आप अपनी मेहनत के दम पर आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। माता-पिता से सुख और सहयोग मिलेगा। किसी अधूरे काम की योजना पूरी हो सकती है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार में धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। आप लोगों की भलाई कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज मन थोड़ा बेचैन रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर काफी चिंतित रहने वाले हैं। कामकाज के प्रति आपको धैर्य और संयम रखने की आवश्यकता है। किसी भी काम में जल्दी बाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना होगा। यदि यात्रा जरूरी है तो वाहन चलाते समय सतर्क रहें। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर रहेगा। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। आप परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। मित्रों की सहायता से आपको अपने कार्यों का अच्छा फायदा मिलेगा। कई मामलों में किस्मत साथ दे सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। आज आपको खानपान पर थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखने की आवश्यकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है, जिसकी वजह से आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। किसी भी नए काम में हाथ डालने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशहाली पूर्ण व्यतीत होने वाला है। पारिवारिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग का योग है। शाम के समय आपको कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे घर-परिवार का माहौल उत्साह भरा रहेगा। पुराने मित्रों से बातचीत हो सकती है। कामकाज में किस्मत पूरा साथ देगी। आप अपनी रुकी हुई योजनाओं को पूरा करेंगे। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। बच्चों की तरफ से सभी चिंता दूर होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा। रिश्तेदारों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। जीवनसाथी और बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।