Rashifal 18 October: आज का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा खुशनसीब, भाग्य के सहारे मिलेगा बड़ा फायदा

Rashifal 18 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

18 अक्टूबर 2020 राशिफल | 18 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, आपको इसका लाभ मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। घर-परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करके आपका मन खुश रहेगा। कार्यालय में बड़े अधिकारियों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपको प्रमोशन मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज कुछ कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। विशेष रूप से प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को सावधान रहना होगा। साथ काम करने वाले लोगों से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपके गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। घर-परिवार की जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती है। आप अपने प्रेम संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के ऊपर आज ग्रहों का अशुभ प्रभाव रहेगा जिसकी वजह से आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। बना बनाया काम बिगड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में किसी के साथ कहासुनी होने की संभावना बन रही है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है। संतान की तरफ से चिंता बनी रहेगी। वाहन प्रयोग में आप लापरवाही मत कीजिए अन्यथा चोट लग सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। किस्मत के सहारे आपको लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आज आप कोई जोखिम अपने हाथ में लेने का साहस करेंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी और व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। आपके अच्छे कार्यों से लोग काफी प्रभावित होंगे। नौकरी के क्षेत्र में उन्नति मिलने की प्रबल संभावना बन रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि में सुधार आएगा। आप अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आप कोई भी बड़ा काम योजना बनाकर कीजिए, इससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में विस्तार होने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। पुराने रुके कामकाज में गति आने की संभावना बन रही है। मित्रों के सहयोग से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान के प्रति उत्तरदायित्व की पूर्ति होगी। मानसिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। प्रेम जीवन में शुभ नतीजे हासिल होंगे। आप अपने प्रिय के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करने वाले हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज कई क्षेत्रों से फायदा मिलने के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। व्यवसाय में भारी मुनाफा मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। राज्य में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। शाम के समय आप परिवार के लोगों के साथ बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस होगा। आप अपने कामकाज से संतुष्ट नजर नहीं आएंगे। मन में बहुत सी परेशानियां अपना घर बना सकती है। आप बेकार का तनाव मत लीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। अचानक बच्चों की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जात के घर-परिवार में किसी वजह से अशांति का माहौल निर्मित हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज व्यापार में कोई नया डील मिल सकता है, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। घर-परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बना रही है। महत्वपूर्ण कामों में पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन, मकान का सपना पूरा हो सकता है। दोस्तों से मुलाकात करके आप बेहद खुश रहेंगे। आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहने की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर कार्यभार कम रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है, जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। परिवार में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। आप किसी मामले को अपनी बुद्धि से सुलझा सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। भाग्य के सहारे आर्थिक मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आज का दिन आपके लिए बेहद उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। कामकाज समय पर पूरे करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। ऑफिस में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।