Rashifal 19 November: इन 3 राशियों को किस्मत का मिलेगा साथ, उन्नति के खुलेंगे मार्ग, पढ़ें राशिफल

Rashifal 19 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

19 नवंबर 2020 राशिफल | 19 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन ज्यादातर मनोरंजन के कार्यों में व्यतीत होगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी पार्टी या पिकनिक का कार्यक्रम बना सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का अध्ययन में मन लगेगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपको लाभ मिल सकता है। आमदनी बनी रहेगी। घरेलू जरूरतें पूरी होंगी। आज आपको पैसों के लेनदेन में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप किसी भी काम में जल्दी बाजी ना करें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आपके साथ कोई अनहोनी होने की आशंका नजर आ रही है। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी विशेष व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित और तनाव में रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। किसी व्यक्ति के द्वारा अपमान हो सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं, जिससे आपका मन खुश होगा। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज संपत्ति के कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बनी रहेगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप सुख-शांति पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का मन आज धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन मिल सकता है, जिससे आप अपने कामकाज में बेहतरीन सफलता हासिल करेंगे। आमदनी के स्रोत हासिल होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ की वजह से शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। लेन-देन में जल्दीबाजी मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोई दुखद समाचार मिल सकता है। कार्यालय में कुछ लोग आपकी बातों का विरोध करेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से कहासुनी होने की संभावना है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। माता के स्वास्थ्य की चिंता लगी रहेगी। धन हानि होने की आशंका बन रही है। व्यापार में आप किसी भी प्रकार का परिवर्तन मत कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। खान-पान पर संयम रखने की जरूरत है। आज मित्रों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश संबंधित कार्यों में अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कठिन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च हो सकता है। घर-परिवार से जुड़ी हुई चिंता रहेगी। आप किसी भी यात्रा पर जल्दीबाजी मत कीजिए। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है, जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने दांपत्य जीवन के मामलों को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज अपने व्यापार पर थोड़ा काबू रखना होगा। अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। कई मामलों में किस्मत साथ देगी। मित्रों के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगो को मन-मुताबिक लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। दूर संचार माध्यम से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आज आप कोई जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलने वाला है। आप अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहें। बुरी संगति से दूर रहने की आवश्यकता है अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज मानसिक परेशानियों से राहत मिलेगी। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे। आपके द्वारा बनाई गई नई योजनाएं सफल रहेंगीं। कार्यप्रणाली में सुधार आने की संभावना है। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। मकान बनाने का सपना शीघ्र ही पूरा होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कारोबार में अच्छा फायदा मिलेगा। यदि आप निवेश संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं।