Rashifal 19 October: मिथुन और वृश्चिक राशि को मिलेगा धन लाभ, बाकी राशियों का ऐसा गुजरे का दिन

Rashifal 19 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

19 अक्टूबर 2020 राशिफल | 19 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों ने यदि किसी को पैसा उधार दिया है तो आज उधार पैसा मिल सकता है। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है। कुछ नए अच्छे मित्र बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। शाम के समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक आज अपने कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ करते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा चोट लग सकती है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले रहे हैं तो सोच-विचार अवश्य कीजिए। रुके हुए कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। समाज में कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप अपने करियर में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। निजी जीवन की उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। अचानक लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। संतान की तरफ से हर्षवर्धन सुचना मिलने की संभावना बन रही है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक आज बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। आप कोई जोखिम अपने हाथ में ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। बच्चों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप बेकार का तनाव लेने से बचें। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी दुखी करेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी होने की संभावना बन रही है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ट रूप से प्राप्त होगा। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। व्यापार में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभकारक रहने वाला है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करने वाले हैं। संपत्ति में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार आरंभ करेंगे। आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नए निवेश में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। ज्यादातर मामलों में किस्मत पूरा साथ देने वाली है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का आज का दिन धन के मामले में बहुत ही उत्तम रहने वाला है। घर-परिवार की आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने शत्रु पक्ष पर विजय हासिल करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है। रुके हुए कामकाज प्रगति पर आएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को काम के सिलसिले में नई-नई जानकारियां मिल सकती है जो आपके बेहद काम आएंगी। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक आज घर-परिवार के लिए बहुमूल्य चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। काम धंधे में आपका पूरा मन लगेगा। आप अपने सभी रुके हुए कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। निवेश संबंधित कार्यों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। आप अपनी बुद्धि-विवेक से नई-नई खोज करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। सांसारिक सुख भोग का योग बन रहा है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। आप किसी लाभकारी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से फोन पर बातचीत करके आपका मन प्रसन्न होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज मध्यम फल की प्राप्ति होगी। किसी कारण से आपका मन काफी बेचैन रहने वाला है। संपत्ति के मामलों को लेकर विवाद होने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोग आज अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखें। समाज में कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। प्रियजनों से मिलना-जुलना होगा। जीवनसाथी सुख-दुख में आपका पूरा साथ देगा। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं उनके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है।