Rashifal 20 November: धनु और कुम्भ राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, बाकी राशि के लोग भी जाने अपना हाल

Rashifal 20 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

20 नवंबर 2020 राशिफल | 20 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मित्रों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। काम-धंधे में आपका पूरा ध्यान रहेगा। आप अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अचानक किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। प्यार के नजरिए से आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिए। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहने वाला है। घरेलू जरूरतों की चीजें खरीदने की योजना बन सकती है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। अचानक पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन खुश होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आज आपको वाहन प्रयोग में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। बच्चों की तरफ से खुशियां मिलेंगी। प्रेम जीवन में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। इस राशि के लोग अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन खास रहने वाला है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम को पूरा कर सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। दोस्तों और परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगीं। अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आप अपने अधूरे सपने पूरे करने में सफल हो सकते हैं। घर पर मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। आप अपने दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। प्रेम जीवन की स्थिति में सुधार आने की संभावना बन रही है। लव पार्टनर के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आपकी नई योजनाएं सफल होंगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कामकाज से साथ काम करने वाले लोग प्रभावित होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों की जिंदगी में आज एक उदार रवैया देखने को मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल हो सकते हैं। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना नजर आ रही है। किसी करीबी मित्र की आर्थिक सहायता करेंगे। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। अचानक कमाई के जरिए बढ़ेंगे ,जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा होने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी भी मामले को ठण्डे दिमागी से सुलझाने की कोशिश करें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। रुके हुए कामकाज में आपको सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ मिलकर मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आर्थिक मुनाफा हो सकता है। खास लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से सुख मिल सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार आने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज मिलेजुले परिणाम हासिल होंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य और संयम बनाए रखना होगा। निवेश योजनाओं की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं परंतु उनके बारे में आप गहराई से जानने की कोशिश कीजिए। बिना सोचे-समझे कोई भी कदम ना उठाएं अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार की वजह से आप काफी दुखी रहेंगे। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय फायदेमंद साबित होंगे। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। आप अपनी सोची हुई योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। बच्चों की तरफ से चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दफ्तर में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। आप किसी मनोरंजन के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। पूजा-पाठ में भी आपका अधिक मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। भूमि, भवन से संबंधित मामलों में आप सावधान रहें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आपके मन में बहुत से विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आप इधर-उधर के मामलों में अपना समय बर्बाद मत कीजिए। महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान देने की जरूरत है।