Rashifal 20 October: आज का दिन इन 7 राशियों के लिए रहेगा शुभ, बनेंगे बिगड़े काम

Rashifal 20 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

20 अक्टूबर 2020 राशिफल | 20 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। विरोधी सक्रिय रहेंगे इसलिए आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्यों को टालना बेहतर रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है। आप किसी भी मामले में जल्दीबाजी से फैसला मत लीजिए अन्यथा यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात हो सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता मिल सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में पुराने मित्रों की सहायता मिलेगी, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना बन रही है। घर में मान-सम्मान मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। आज आपको लेनदेन के कामों में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा हानि होने की आशंका बन रही है। अनजान लोगों के ऊपर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। आपका कारोबार ठीक-ठाक चलेगा। भागीदारों के सहयोग से लाभ के अवसर मिल सकते हैं। भाग्य से ज्यादा आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज कठिन चुनौतियों से गुजरना पड़ सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कानूनी मामलों से दूर रहने की आवश्यकता है। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी भी काम में आप जल्दीबाजी ना करें। कामकाज के प्रति धैर्य बनाए रखना होगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। आमदनी सामान्य रहेगी, इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। भाग्य के बलबूते लाभदायक अवसर हाथ लग सकते हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। मित्रों के साथ पार्टी और पिकनिक का प्रोग्राम बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर बाहर प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज किसी विशेष व्यक्ति के सहयोग से भारी मुनाफा मिल सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पुरानी मानसिक परेशानी दूर हो सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के चल रहे मतभेद दूर होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज आप कोई जोखिम भरा काम अपने हाथ में ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। विशेष रूप से आप वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा चोट और दुर्घटना जैसी बड़ी हानि होने की संभावना नजर आ रही है। शत्रु पक्ष आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। अनजान लोगों के ऊपर ज्यादा विश्वास मत कीजिए। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को साथ काम करने वाले लोगों से अच्छे तालमेल बनाए रखने होंगे। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक अपने परिवार के लोगों के साथ किसी तीर्थ दर्शन की योजना बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। अचानक पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। आत्म शांति बनी रहेगी। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्य भार कम होगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। शरीर में आज थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आपको आराम करने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक आज कार्य स्थल में परिवर्तन से संबंधित कोई नई योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मनमुताबिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी की स्थिति में सुधार आएगा। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। लेन-देन के कामों में थोड़ी सावधानी बरतें। वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को स्थाई संपत्ति के कार्य मन मुताबिक लाभ दे सकते हैं। आपके जीवन की किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। व्यवसाय-व्यापार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना बन रही है। अचानक रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आमदनी से अधिक फालतू खर्चे हो सकते हैं, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपके व्यवहार में बदलाव आने की संभावना बन रही है। आपके बदलते व्यवहार के कारण घर-परिवार के लोग काफी परेशान हो सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में आप जल्दीबाजी से कोई भी फैसला मत लीजिए। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा।