Rashifal 21 November: ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से इन 4 राशियों का बदलेगा भाग्य, पढ़ें राशिफल

Rashifal 21 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

21 नवंबर 2020 राशिफल | 21 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के आज बिगड़े हुए काम बनेंगे। कोई पुरानी टेंशन दूर हो सकती है। शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। किसी यात्रा के दौरान चोट लगने की संभावना नजर आ रही है। नौकरी के क्षेत्र में आपको काफी संभल कर रहना होगा। कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। अचानक अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आमदनी के जरिए हासिल होंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आप अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। वाहन सुख मिल सकता है। संपत्ति के कामों में आपको लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपको अपने किसी पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगीं, जिसको आप बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप मानसिक तनाव मत लीजिए। किसी मामले को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। भावुकता में कोई भी फैसला मत लें। आपको अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सुख-शांति पूर्वक व्यतीत होगा। आप अपने सभी जरूरी काम समय पर निपटा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। रुकी हुई योजनाएं प्रगति पर आएंगीं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जो आपको करियर में आगे ले जाने में सहायक साबित हो सकती है। माता की सेहत में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। शिक्षा में उत्पन्न हो रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज अपनी वाणी पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करने के दौरान अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। नौकरी पेशा वाले लोगों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। आज आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप अपने प्रेम संबंध को मजबूत बनाने की कोशिश कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज बहुत से उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ेगा। आपकी आमदनी में कमी आएगी। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपका व्यापार जैसा चल रहा है वैसे ही चलने दीजिए। भागीदारों का पूरा साथ मिलेगा। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज साझेदारी में थोड़ी समस्या महसूस हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ आपको बेहतर तालमेल बनाए रखने होंगे। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों भी लगाम रखें। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातको को आज आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे हासिल होंगे। व्यापार में लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। आपकी कोई गुम हुई प्रिय वस्तु मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। पिता से चल रहे वैचारिक मतभेद दूर होंगे। भाई-बहनों के साथ भी अच्छे संबंध बने रहेंगे। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा।