Rashifal 21 September: शिव कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि, इन 5 राशि वालो का भाग्य होगा प्रबल

Rashifal 21 September 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

21 September 2020 Horoscope | 21 सितंबर 2020 राशिफल

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज दफ्तर में तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य खराब होने की वजह से कामकाज में रुकावट उत्पन्न हो सकती है। मनोरंजन के साधनों में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोग आज ऐसा कोई भी कदम ना उठाएं जिसकी वजह से आपको भविष्य में पछताना पड़े। बच्चों के करियर से जुड़े हुए फैसले लेते वक्त सोच-विचार करना होगा। व्यापार में मिलाजुला फायदा मिलेगा। अगर आप कोई कागजी कार्यवाही कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से जांच पड़ताल अवश्य करें अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। आज आपको कई तरीकों से लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मांसपेशियां और हड्डियों से जुड़ी हुई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आप कहीं निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। शादीशुदा जिंदगी अच्छी तरह से व्यतीत होने वाली है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज मन शांत रहेगा। आप अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, परंतु आज आपको अपने खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है। जहां पर जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आप कहीं घूमने जा सकते हैं। पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलेगा। बच्चों की तरफ से सभी परेशानियां दूर होंगी। कार्यप्रणाली में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के अंदर आज नई ऊर्जा का संचार रहेगा। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। अधूरे कामकाज निपटा सकते हैं। मित्रों की पूरी सहायता मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय अति उत्तम रहने वाला है। आप एक-दूसरे की भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेंगे। भाग्य के सहारे आपको सफलता के कई मौके हाथ लग सकते हैं। संतान आज्ञाकारी बनेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। माता-पिता की मदद से आपको अपने कामकाज में अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है। जान-पहचान के लोगों की सहायता से आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज थोड़ी चिंता से गुजरना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर जी-तोड़ मेहनत करेंगे, जिसका आगे आने वाले समय में अच्छा लाभ मिल सकता है। इस राशि के लोग अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें। यह आपको हानि पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे। आप जोश में आकर कोई भी गलत कदम ना उठाएं। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। आज आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा अन्यथा धन हानि हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आपका हौसला मजबूत रहेगा। आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। मित्रों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपको वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आप आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को प्रभावशाली लोगों के सहयोग से काम का 2 गुना फल मिलेगा। अप्रत्याशित रूप से आपको धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों और जीवनसाथी के साथ आप आराम और खुशी के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज का दिन बाकी के दिनों से बेहतर रहेगा। शाम के समय आप परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर खाने-पीने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपके अच्छे स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज अधिक तनाव की वजह से तबीयत में कमजोरी महसूस हो सकती है। अचानक मित्रों के सहयोग से आपको आर्थिक तौर पर फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। घरेलू कामकाज में थोड़े व्यस्त रहेंगे। किसी संपत्ति को लेकर विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी भी मामले को आप शांतिपूर्ण सुलझाने की कोशिश कीजिए। कार्यस्थल में परिस्थितियां आपके पक्ष में लग रही हैं परंतु सहकर्मियों के साथ आपको बेहतर तालमेल बनाए रखना होगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। धन संबंधित मामलों में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आपके प्रेम संबंध प्रेम विवाह में बदल सकते हैं। आप अपनी पुरानी योजनाओं को सफल करेंगे। कार्य क्षेत्र की परेशानियां दूर होंगी। आप अपना दिन आनंद के साथ व्यतीत करने वाले हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आप अपनी इच्छाओं को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आपको अपनी नई परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना बरतें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श हो सकता है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।