Rashifal 22 October: मेष, सिंह, धनु राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, बाकी भी जाने अपना हाल

Rashifal 22 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

22 अक्टूबर 2020 राशिफल | 22 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को मानसिक शांति प्राप्त होगी। बच्चों की तरफ से तरक्की की शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बनेगा। कामकाजी महिलाओं का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन शुभ रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। कारोबार में विस्तार होने की संभावना बन रही है, साथ ही आपको लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। किसी से भी बातचीत करने के दौरान आपको संयम बरतने की आवश्यकता है। आप तीखे शब्दों का प्रयोग ना करें अन्यथा विवाद हो सकता है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। नौकरी के क्षेत्र में तबादला होने की संभावना नजर आ रही है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हुए लोगों का कामकाज अच्छा चलेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको अधिक क्रोध से बचना होगा। बेवजह का तनाव मत लीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को उन्नति मिलेगी। बेरोजगार लोगों को कोई अच्छा रोजगार मिल सकता है। अचानक करियर में सफलता की संभावना नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने प्रिय को समझने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का रचनात्मक कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा। कार्य क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी प्रोजेक्ट में आपको सफलता मिल सकती है, जिससे सब आपकी सराहना करेंगे। कारोबार में भारी मुनाफा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी मेहनत से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। माता की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक अपनी मेहनत के बल पर अपने सभी लक्ष्य पूरा करेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे घर का वातावरण खुशहाल बनेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके विचारों से सहमत होंगे। कार्य स्थल में लगातार प्रगति हासिल होने के योग बन रहे हैं। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन की खरीद-बिक्री का काम करने वाले लोगों को मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आज आप अपने किसी प्रिय मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा साथ देंगे। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े हुए वाद-विवाद खत्म होंगे। माता का आशीर्वाद और प्यार मिलेगा। अचानक करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति को किसी काम में साझेदार बना सकते हैं। पुरानी शारीरिक परेशानियों से राहत मिलेगी। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। युवा वर्ग के लोगों को कामयाबी मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने भविष्य को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज बहुत से उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ेगा। आप महत्वपूर्ण मामलों में बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के मार्ग में बाधा उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। वाहन प्रयोग में आप लापरवाही ना बरतें। विद्यार्थियों को कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को घरेलू खर्चों को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बेवजह की फिजूलखर्ची होने की वजह से भविष्य में संकट खड़ा होने की संभावना बन रही है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। कारोबार से जुड़े हुए लोग अपनी योजनाओं में अभी कुछ भी बदलाव मत कीजिए अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। विरोधी पक्ष आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा मिलने में दिक्कत आ सकती है। ऑफिस का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की कोशिश करनी होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। कामकाज को लेकर जिम्मेदारियां आप ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है। आप अपने किसी नए कारोबार का प्रचार-प्रसार पर ध्यान देंगे। मित्रों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के दिन की शुरुआत बहुत ही बेहतर रहने वाली है। घर की जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। ऑफिस में तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने सोचे हुए काम पूरे करेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता हासिल हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। वाहन, मकान का सपना शीघ्र ही पूरा होता हुआ नजर आ रहा हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। ऑफिस की ओर से मीटिंग की अगुवाई आपको सौंपी जा सकती है. जिसके लिए आपको तैयार रहना होगा। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। घर-परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से कष्ट मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएंगे।