Rashifal 23 November: महादेव की कृपा से इन 5 राशियों की बदलेंगीं किस्मत की लकीरें, मिलेगा बड़ा फायदा

Rashifal 23 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

23 नवंबर 2020 राशिफल | 23 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज निवेश योजनाओं में अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने कामकाज के प्रति काफी गंभीर नजर आएंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपके अधूरे कामकाज पूरे हो सकते हैं। मित्रों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। परिवार में कुछ खास पल आएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज अपने खर्चों पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कामकाज का दबाव अधिक होने के कारण शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप बेवजह का तनाव मत लीजिए। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। बैंक से जुड़े हुए लेनदेन में आपको काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसान होने की आशंका बन रही है। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका सपोर्ट करेंगे। समाज में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है परंतु अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। गुप्त शत्रुओं से आपको संभल कर रहना होगा। यदि आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार आने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को कैरियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज अपने जज्बातों पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी पुरानी बात को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। भाई-बहनों के साथ कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आय और खर्चों का संतुलन बनाकर चलें। आप अपने कामकाज में कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक अपनी मेहनत के दम पर कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। समाज में आप अपना अलग स्थान बनाने में सफल हो सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। निजी जीवन की परेशानियां दूर होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कामकाज में आपको बहुत से फायदे के मौके मिलेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के मार्ग में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर होंगी। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। घर में कोई पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आप किसी भी यात्रा पर जाने के दौरान संभलकर रहें क्योंकि चोट या दुर्घटना होने की संभावना बन रही है। वाहन ठीक प्रकार से चलाएं। नौकरी के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। समाज में आप कुछ लोगों की भलाई कर सकते हैं, जिससे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में मिला-जुला फायदा प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन सफलता दायक रहेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना बन रही है। कामकाज में किस्मत पूरा साथ देगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। आप अपनी बुद्धिमानी से कोई रुका हुआ काम पूरा कर सकते हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। आप अपने किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहने की जरूरत है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आपके मन में बेहतरीन नए विचार आ सकते हैं, जो आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होंगे। पिता के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। जीवन की मुश्किल परिस्थितियां खत्म होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज शुभ फल की प्राप्ति होगी। बच्चों की जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। घर-परिवार के सुख-साधन बढ़ेंगे। आपको अपने किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता हासिल होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मुनाफा मिलेगा। भागीदारों की सहायता से आपके व्यापार में विस्तार हो सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी परंतु उसके अनुसार खर्चे भी बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। आप अपने प्रिय के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दी बाजी से फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है।