Rashifal 23 October: इन 4 राशियों का भाग्यशाली रहेगा दिन, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

Rashifal 23 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

23 अक्टूबर 2020 राशिफल | 23 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोग अपने कार्यो के लिए अन्य लोगों के ऊपर अधिक दबाव न डालें। मनोरंजन के कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। घर-परिवार की खुशहाली बनी रहेगी। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देने की पूरी कोशिश करेंगे। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। फोन पर किसी प्रिय व्यक्ति से बात करके आपका मन हर्षित होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लेनदेन के कामों पर अभी लगाम रखनी होगी अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। भाग्य के सहारे आपको कई बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। धन प्राप्ति के कई मार्ग प्राप्त होंगे। प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार आरंभ करेंगे। बैंक से जुड़े हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के कामकाज में तेजी आएगी। काफी लंबे समय से चली आ रही काम की समस्या दूर हो सकती है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आप कहीं लाभदायक निवेश कर सकते हैं। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा जिंदगी में प्यार बना रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज मन किसी घटना को लेकर बेचैन हो सकता है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बेकार का तनाव लेने से बचना होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक हालत मजबूत बनेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों की तरफ से परेशानियां दूर होंगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप अपने प्रिय के व्यवहार से थोड़े दुखी नजर आएंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। इस राशि के जातक किसी से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज मन कामकाज में पूरा लगेगा। व्यापार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। आमदनी अच्छी रहेगी परंतु उसके अनुसार खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। मार्केटिंग के कामों में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा की गई कोशिश का उचित परिणाम हासिल होगा। समाज में नए-नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है, जिसका भविष्य में आपको फायदा प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मानसिक शांति और सुकून पाने के लिए आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन में आज अच्छा खासा बदलाव देखने को मिल सकता है। आमदनी के स्रोत हासिल होंगे। किसी पुराने निवेश का आपको लाभ मिल सकता है। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आप अपने मनपसंद जगह पर घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना बढ़ रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज मन शांत रहेगा। आप अपनी रुको ही हुई योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ विवाद हो सकता है। आपको अपने किसी भी प्रकार के काम में जल्दीबाजी करने से बचना होगा। दोपहर को आपको कुछ अच्छी योजनाएं हाथ लग सकती है, जिसका आपको भारी मुनाफा मिलने वाला है। व्यापार में आपको लाभदायक समझौते मिलेंगे, साथ ही व्यापार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज किस्मत के सहारे लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। जीवन की परेशानियां दूर होंगी। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का वातावरण उत्सव जैसा बना रहेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। व्यापार में सुधार आएगा। ग्राहकों में वृद्धि हो सकती है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। धन कमाने के जरिए हासिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता हासिल होगी। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में अनुभवी लोगों की सहायता मिल सकती है, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आप बेहद खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन की परेशानियां दूर होंगी। आप अनुभवी लोगों की सलाह से कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बाहर के खानपान से दूर रहें।