Rashifal 23 September: कन्या व कुंभ राशि सहित इन 3 को मिलेगा लाभ, बाकी राशि वाले भी जाने अपना हाल

Rashifal 23 September 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

राशिफल 23 सितंबर 2020 | Horoscope 23 September 2020

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी गुप्त बातें किसी के भी सामने शेयर करने से बचना होगा अन्यथा कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्य भार अधिक रहेगा, जिसकी वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आगे चलकर आर्थिक रूप से परेशान होना पड़ सकता है। करियर में बहुत से उतार-चढ़ाव आएंगे, इसलिए परिस्थितियों के अनुसार आप अपनी बुद्धिमानी का इस्तेमाल करें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप अपने ऑफिस के कार्य समय पर पूरे करेंगे। अधिक से अधिक परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलकर आपका मन हर्षित होगा। कामकाज में आपका अधिक मन लगेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को बेवजह की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार में विस्तार हो सकता है। घरेलू चीजों की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। बच्चों की तरफ से परेशानियां दूर होंगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज मन काफी खुश रहेगा। आपकी कोई बड़ी योजना आज सफल हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को उच्च पद की प्राप्ति होगी, साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। मानसिक तनाव कम रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन शांतिपूर्वक व्यतीत होने वाला है। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है. किसी महिला मित्र के सहयोग से आपके कुछ कार्य पूरे होंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। अगर आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो सोच-विचार अवश्य करें। विरोधी पक्ष आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। बच्चों की सेहत कमजोर रहेगी, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा, जिसके कारण आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। ऑफिस का वातावरण थोड़ा नकारात्मक रह सकता है। सहकर्मियों के साथ आपको अच्छे तालमेल बनाकर चलना होगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आप अगर व्यापार में कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन ठीक नहीं है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। खान-पान पर नियंत्रण रखें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन विशेष रहेगा। खासतौर से धन के मामले में आज का दिन शुभ रहने वाला है। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। ऑफिस के काम से आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कामकाज में आ रही बाधाओं को आप अपनी बुद्धिमानी से समाधान करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। पुरानी की गई भागदौड़ का आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। परिवार के लोगों के साथ आप बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने कारोबार में भारी मुनाफा मिलने के संकेत दिख रहे हैं। कार्यस्थल में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों की तरफ से सभी परेशानियां दूर होंगी। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध बेहतर रहेंगें। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक आज ज्यादा से ज्यादा नेटवर्क बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जिसका आपको आने वाले समय में अच्छा फायदा मिलेगा। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं उनको काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए आमदनी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। किसी महिला से वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी करीबी मित्र से उपहार मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। आप अपनी सौम्य वाणी से लोगों से काम निकलवा सकते हैं। ऑफिस के कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सगे-संबंधियों से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आप अपनी बातों से लोगों का दिल जीत सकते हैं। व्यापार में सुधार आएगा। भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा नतीजा हासिल होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज मन किसी बात को लेकर काफी खुश रहने वाला है। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। कार्य करने की ऊर्जा अधिक रहने वाली है। करियर में आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों का साथ प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। विदेश में कार्य कर रहे लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा बनाए गए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे।