Rashifal 24 November: इन 4 राशियों को धन लाभ के बन रहे योग, जिंदगी की परेशानियां होंगी कम

Rashifal 24 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

24 नवंबर 2020 राशिफल | 24 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बढ़िया रहेगा। करीबी लोग आपका मनोबल बढ़ायेंगें। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी पूरी सहायता करेंगे। आप अपनी बातचीत से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। यदि आप कोई काम साझेदारी में शुरू करते हैं तो इसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित होगा। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। कैरियर के मार्ग में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का भाग्य प्रबल रहेगा। किस्मत के सहारे आपके बहुत से काम पूरे हो सकते हैं। भविष्य की योजनाओं को लेकर सोच-विचार करेंगे। ऑफिस के मामलों में आपको लाभ मिलने की संभावना है। सहकर्मियों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि कार्यस्थल या कारोबार में अनजान व्यक्तियों के ऊपर अधिक भरोसा ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। किसी काम को लेकर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारिक मामलों में बेहतर रणनीति बनाने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से दूर रहें अन्यथा पेट दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला व्यतीत होगा। कामकाज का दबाव अधिक होने के कारण शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोग अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपके सभी जरूरी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई में लापरवाही ना करें। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। सामाजिक तौर पर मेलजोल बढ़ाना भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज अपने कामकाज में गंभीरता से सोच-विचार करने की आवश्यकता है। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। पारिवारिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आप अपनी चीजों को संभाल कर रखें। ऑफिस का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी के कामों में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी कठिन रहेगा। आज आपको काम के सिलसिले में काफी सतर्क रहना होगा। कार्यालय में किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों से दूर रहने की जरुरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज सफलता के कई मौके हाथ लग सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। बड़े व्यापारियों को निर्णय लेते समय धीरज बनाए रखने की जरूरत है। आप जल्दीबाजी में कोई भी बड़ा फैसला ना लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है परंतु आप हर चुनौतियों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। कैरियर में आपको लगातार सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। कारोबार में विस्तार होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किसी भी कर्ज को समाप्त समाप्त करने की प्लानिंग शुरू कर सकते हैं। आज आपको कामकाज में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने वाले लोगों को आर्थिक मामलों में फायदा मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

मीन राशि वाले लोगों के मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। ऑफिस में कामकाज अधूरे रह सकते हैं। आपका मन कामकाज में नहीं लगेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप अपने व्यवहार पर काबू रखें। किसी के साथ विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। किसी से बातचीत करने के दौरान अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए।