Rashifal 24 October: वृषभ राशि वाले पैसो के लेन-देन में बरते सावधानी, बाकी राशियों ऐसा गुजरेगा दिन

Rashifal 24 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

24 अक्टूबर 2020 राशिफल | 24 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के अंदर इच्छाशक्ति की कमी रहेगी। आप भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंस सकते हैं। आमदनी के नए जरिए हासिल होंगे परंतु आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर भी लगाम रखें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। कोई भी नया समझौता करने से पहले ठीक प्रकार से जांच-पड़ताल जरूर कीजिए। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप समाज में कुछ लोगों की सहायता कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को धन के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। आर्थिक योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पिता के सहयोग से आप अपने जरूरी कार्य पूरे कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से आपको खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज किसी भी लंबे सफर पर जाने से बचना होगा क्योंकि लंबी यात्रा के दौरान दुर्घटना होने की संभावना बन रही है। आज आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण मिलाजुला रहेगा। आपको अपने सहकर्मियों से बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिल सकता है। काम के सिलसिले में अधिक दौड़-भाग की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। शारीरिक रूप से आप दुरुस्त महसूस करेंगे। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत कर सकते हैं। आप कहीं धन निवेश करने की योजना बनाएंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित होगा। आज आपका भाग्य प्रबल रहने वाला है। भाग्य के सहारे लाभ के कई मौके हाथ लगेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्यार-मोहब्बत के मामले में आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घर-परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। इस राशि के लोग अपने लव पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। पैसा कमाने की इच्छा तीव्र हो सकती है परंतु आप पैसा कमाने का सही मार्ग चुने अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने घरेलू कार्य समय पर निपटा सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। पिता की सहायता से आपको फायदा मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आपको करियर में लगातार सफलता हासिल होगी। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। शादीशुदा जिंदगी बेहतर व्यतीत होने वाली है। आपका फंसा हुआ पैसा वापिस मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को खान-पान में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गलत खानपान की वजह से आपकी सेहत कमजोर हो सकती है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आज आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। धन कमाने के जरिए हासिल होंगे। घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से परेशानियां कम होंगी। प्रेम के रिश्ते मजबूत बनेंगे। आप मित्रों के साथ कहीं मौज-मस्ती के लिए यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा परेशानी जनक रहेगा। आप मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आएंगे। आज आपको किसी भी बड़े मामले में निर्णय लेने से बचना होगा। आपको अपनी बात कहने से ज्यादा सामने वालों की बात सुनने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पड़ोसियों के साथ कहासुनी होने की संभावना बन रही है। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है, जिससे आपका मन हल्का होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार से कीमती उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप बेवजह का तनाव मत लीजिए। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। बच्चों के साथ आप अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आप अपने खर्चों पर काबू रखें। व्यापार में आपको लाभ मिल सकता है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के अच्छे स्वभाव से आप बेहद सुखद अनुभव करेंगे। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।