Rashifal 24 September: इन 5 राशियों को नौकरी में तरक्की के मिल रहे शुभ संकेत, कम होगी चिंता

Rashifal 24 September 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

राशिफल 24 सितंबर 2020 | Horoscope 24 September 2020

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप अपने कठिन से कठिन कार्य भी उत्साह के साथ पूरा करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। आपके ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक योजना सफल रहेगी। ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ होगी। अचानक आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, इसलिए आप इसका पूरा फायदा उठाएं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार की स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज अपने स्वभाव में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। किसी भी काम में आप जल्दी बाजी मत कीजिए। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि कोई भी नया समझौता करते समय आपको सावधान रहना होगा अन्यथा भविष्य में परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी थोड़ा और प्रयास करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज मिला-जुला फल मिलेगा। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी परेशान कर सकती हैं। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें। व्यापार में आपको मिलाजुला फायदा मिलेगा। भगवान की भक्ति में आपका अधिक मन रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। बच्चों की तरफ से सभी परेशानियां दूर होंगी। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे। कारोबार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। मित्रों का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है। साथ काम करने वाले लोग आपकी सहायता करेंगे। माता-पिता की सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे परंतु नियमित देखभाल से स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपको आज लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना होगा अन्यथा दुर्घटना होने के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आपको अच्छे तालमेल बनाकर चलने होंगे। समाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। समाज में कुछ लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों की सहायता से आपको उन्नति के मार्ग हासिल होंगे। दांपत्य जीवन मिलाजुला रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आप अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि आपको कारोबार में हानि होने की आशंका बनी हुई है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है। छोटे बच्चों को सभ्यता और संस्कार का पाठ माता-पिता के द्वारा पढ़ाया जाना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। आप अपने अच्छे बोल चाल से खुद के कार्य अन्य लोगों से निकलवा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोग कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। आप अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। मार्केटिंग से संबंधित काम के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। बच्चों की सेहत में सुधार आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों के काफी लंबे समय से रुके कार्य आज सिद्ध हो सकते हैं। आपको अपने जीवन की परेशानियों से राहत मिलेगी। भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे। व्यापारियों का रुका हुआ काम पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक अपने लक्ष्य प्राप्त करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपनी वाणी में मिठास बनाए रखें अन्यथा तीखी वाणी की वजह से किसी से वाद-विवाद हो सकता है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। व्यापार में नए संबंध लाभकारी साबित हो सकते हैं। बेरोजगार लोगों को शीघ्र ही अच्छी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के अंदर आज किसी बात को लेकर उत्सुकता नजर आ रही है। आपको आज अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं। कारोबारियों को अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। मांसपेशियों में दर्द की वजह से आप परेशान रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। इधर-उधर फिजूलखर्ची होने की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। कर्म क्षेत्र में आपको उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। आप किसी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। कारोबार में विस्तार हो सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना होगा।