Rashifal 25 November: इन 7 राशियों पर श्री गणेश की रहेगी कृपा, जीवन में मिलेगा सुख, पढ़ें राशिफल

Rashifal 25 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

25 नवंबर 2020 राशिफल | 25 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना नजर आ रही है। कई क्षेत्रों से शुभ फल की प्राप्ति होगी। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कार्यशैली में रचनात्मकता आपको कार्य जीवन में प्रगति के लिए प्रेरित कर सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिल सकता है। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन अच्छा है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को धन कमाने के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। आप अपनी मेहनत से रुके हुए कामकाज पूरे करेंगे। खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में किसी के साथ अनबन होने की संभावना नजर आ रही है। अचानक पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपका मन खुश रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस राशि के लोग अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। गलत खानपान की वजह से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को मिला-जुला फल मिलेगा। करियर से जुड़ा हुआ कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं परंतु कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। मेहनत का उचित फल मिल सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आप सफल हो सकते हैं। गाड़ी धीरे गति में चलाएं अन्यथा चोट लग सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सहयोग करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को कई मामलों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अहंकार और अति आत्मविश्वास से बचने की आवश्यकता है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। व्यापार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। भाइयों का पूरा साथ प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों के अंदर नई ऊर्जा का संचार रहेगा। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कैरियर में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो जाते हैं, इसलिए आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। बिजनेस में आपको अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों को अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिए। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। रचनात्मक कार्य में रूचि रहेगी। धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। नए-नए लोगों से मुलाकात होगी, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप अपने हर काम आसानी से पूरे कर सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। इस राशि के जातक अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को धनलाभ मिलने की संभावना है। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आपका कोई उलझा हुआ मामला सुलझ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। मेहनत का उचित परिणाम हासिल होने वाला है। दांपत्य जीवन में रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आपके संबंधों में मजबूती आएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बिजनेस में अच्छा फायदा मिलने की संभावना नजर आ रही है। इस राशि के लोगों को आज अपने कामकाज पर थोड़ा ध्यान लगाने की जरूरत है क्योंकि आपका ध्यान इधर-उधर भटक सकता है। आप किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी करने से बचें। बच्चों और जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार आरंभ कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि आप किसी पुरानी बीमारी की वजह से काफी चिंतित रहेंगे। गलत खानपान से दूर रहें। समाज में कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने जरूरी कामों में अधिक व्यस्त रहेंगे, जिसकी वजह से परिवार के लिए समय निकाल पाना बेहद कठिन रहने वाला है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपनी योजनाओं को और बेहतर बनाने की कोशिश कीजिए। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी पुराने वाद-विवाद से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। आप अपने अच्छे स्वभाव से दुश्मनों को भी दोस्त बना सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को कार्यालय में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आपके संबंधों में मजबूती आएगी। इस राशि के लोग किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।